भालूमाड़ा/हिमांशु पासी- 2अक्टूबर को राष्ट्रपति महात्मा- गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी कि जयंती पर सच्ची सध्दांजली अर्पित कि गई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पसान के अध्यक्ष धीरेद सिंह उर्फ मिन्टु से नेतृत्व पर न0 पा0 पसान के वार्ड नंबर 16 पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ,भाजपा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वच्छता अभियान मिशन झाड़ू लगाकर गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वार्ड नंबर 16 में स्वच्छता का संदेश देते हुए गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में एक कदम बढ़ाते हुए राम जानकी मंदिर के पास झाड़ू लगाकर गांधी जयंती मनाई गई भारती जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, बाहुबली सिंह,हसन अंसारी,हर्षवर्धन सिंह,केशर अली,सचिन जयसवालवाल,आकाश रजक,अमीन अहमद ,रघुवंश सिंह,एंव भाजपा के वरिष्ट नेतागंण पदाधिकारी मौजूद रहे।
न० पा० पसान सी.एम.ओ. व अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि-
2 अक्टूबर2018 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री माननीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नगर पालिका कार्यालय पसान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं राष्ट्रपिता के स्वच्छता प्रिय कार्य के लिए समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ लिया इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 9 में निर्मित विसर्जन कुंड में साफ सफाई के लिए श्रमदान किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय श्रीवास्तव और न0पा कर्मचारी,समाजसेवी , स्थानीय राजनीतिक दल के नेतागण रहे उपस्थित ।

