कोतमा/अरुण त्रिपाठी-एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र में नहीं चल रही है फाँग मशीन


 कागजों में चल रही है मशीन, मच्छरों का आतंक से हो रहे हैं कालरी कर्मचारी बीमारी


कोतमा- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत भालूमाडा़ , जमुना, भदरा, श्रमिक नगर बीमा ग्राम कालरी आवासो पर स्वच्छता अभियान मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही ना समय पर साफ-सफाई होती है जिससे कालरी आवासों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है मच्छरों के प्रकोप से कालरी कर्मचारी एवं उनका परिवार आए दिन बीमारियों से जूझ रहे हैं तरह-तरह की बीमारियों  फैल रही है ,एस ई सी एल कंपनी जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कालरी आवासों में फैली गंदगी  को लेकर चिंतित स्वयं थे उनके द्वारा तत्काल कॉलरी आवासो की साफ सफाई का टेंडर कर दिया  गया किंतु ठेकेदार द्वारा  साफ सफाई का कार्य समय पर नहीं करने से गंदगी चारों और फैलने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गए एसईसीएल द्वारा मच्छरों को भगाने के लिए टेंडर करके ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया किन्तु  ठेकेदार द्वारा मच्छर भगाने वाली  फॉग मशीन को महीने में दो चार बार कालरी आवाज में मात्र फाँग मशीन चालू करके घुमा दिया गया महीने में दो चार बार फाँग मशीन घूमने से मच्छरों का प्रकोप कम नहीं होगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतमा कॉलरी भालूमाडा हॉस्पिटल के   वी. एम. ओ. व ठेकेदार की मिलीभगत से फाँग मशीन कालरी आवासो में नहीं चलाई जा रही कागजों में फोग मशीन चल रही है एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अशित  पांडेय  जी  ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कालरी वासियों में प्रतिदिन फाँग मशीन चलवाई जा जिस से मच्छरों के प्रकोप से कालरी कर्मचारी एवं उनका परिवार मच्छरों के प्रकोप से बच सकें।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...