बिजुरी/कमलेश मिश्रा- नपाउपाध्यक्ष नीलम जैन, मुख्यंपाधिकारी सहित बिजुरी नपा की पूरी टीम सड़कों पर उतरी






बिजुरी.  गांधी जयंती के मौके पर बिजुरी नपा के 15 वार्डों में सुबह से ही सफाई अभियान शुरू हो गया। सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जमा कर साफ-सफाई अभियान में जुट गए। आम लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।



वार्ड क्रमांक 10 दुर्गा मंदिर के पास कठपुतली नृत्य ,नाटक व स्वछता की शुरुआत की गई
इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपने टोला-मुहल्ले की सफाई करते दिखे। 



लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया
सी एम ओ और उपाध्यक्ष ने खुद सफाई अभियान का मोर्चा संभाला और सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते दिखी। उन्होंने कहा कि एक दिन की सफाई से स्वच्छता नहीं लाई जा सकती। लेकिन इससे लोगों को प्रतिदिन साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा सकता है। विभिन्न संस्थाओं में भी स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आने की अपील की गई।इस अवसर पर जुगुल किशोर   दीपक शर्मा ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी , अर्चना मिश्रा , दीपक गुप्ता, हकीम अहमद , सुनील पासी , संजीव पांडे , कृष्ण कुमार अग्रवाल , हेमू द्विवेदी , दीपक गुप्ता,सूरज सोनी , जितेश गुप्ता ,मनोज तिवारी , जमील अहमद,  चिरंजीवी , लक्ष्मण शुक्ला , शीलू सोनी ,हफीजूदीन,  राजकमल तिवारी ,  नगर पालिका के कर्मचारी कमलेश त्रिपाठी  विनोद पांडे , फेकू अली ,सहित अनेक सुरक्षाकर्मी व वार्ड वासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...