शासकीय भूमि का हो रहा खरीद फरोख्त


कोतमा/आमीन वारसी- तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का कल्याणपुर में जमकर जमीन घोटाला किया गया है भू माफियाओ ने मनचाहे तरीके से आर आई पटवारी से साठ गाँठ कर अनूपपुर रोड एन एच 78 एवं 43 फोरलेन पटवारी हल्का कल्याणपुर स्थित गैर हकदार शासकीय आवंटन की भूमि खसरा नं 295,296,297, में भू माफिया और पटवारी आर आई द्वारा  मनचाहा श्रीमाकंन नक्शा तरमीम के नाम पर पुस्तैनी कब्जा दखल वाले सीधे साधे अनपढ़ किसानों के साथ धोखाधड़ी कर कल्याणपुर हल्का की समस्त गैर हकदार शासकीय भूमि पर अब कोतमा नगर के महाजनों का कब्जा हो गया है जिसमें लगभग 15 एकड़ गैर हकदार शासकीय  भूमि पर सिर्फ अजीमुददीन भोचू एवं उसके पुत्र वगैरह का कब्जा है और पुस्तैनी काश्तकार किसानों को आर आई पटवारी द्वारा फर्जी श्रीमाकंन नक्शा तरमीम कर एवं भू माफिया ओ द्वारा डरा धमका कर  किसानों को उक्त भूमि से हटा दिया गया जो आज भी तहसील व न्यायालय का चक्कर लगाते देखें जा सकते है शासन की अमानत पर जमकर खयानत हो रहा है फिर भी कोतमा एस डी एम एवं तहसीलदार द्वारा यही कहा जाता है कि शासकीय भूमि का खरीद फरोख्त नही किया जा रहा है तो फिर तहसील के जिम्मेदार अधिकारी कोतमा क्षेत्र की जनता को यह बताए कि राजस्व रिकार्ड में पटवारी हल्का कल्याणपुर स्थित गैर हकदार शासकीय भूमि खसरा नं 295,296,297, के जुज भाग पर अजीमुददीन भोचू एवं उसके पुत्र वगैरह के नाम कैसे दर्ज हो गया यह आम जनता की समझ से परे है अगर उक्त भूमि का क्रय विक्रय नही किया गया तो राजस्व रिकार्ड में नाम अपने आप दर्ज हो गया यह तो राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज करने वाला अधिकारी कर्मचारी या फिर नाम दर्ज करवाने वाला अजीमुददीन भोचू ही बता सकता है यह जांच का विषय है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर जांच करेंगा कौन। मुआवजा वितरण में भी घोटाला : कोतमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का कल्याणपुर स्थित आराजी शासकीय गैर हकदार है फिर भी भू माफिया भूमि स्वामी बनकर राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 43 फोरलेन का मुआवजा मनचाहे तरीके से ले लिया गया जिसमें पात्र हितग्राही आज भी मुआवजा के लिए भटक रहे हैं अभी कुछ भू माफिया और मुआवजा लेने के फिराक में है कोतमा तहसील में कुछ ठीक नहीं चल रहा है भू माफिया और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी मौज कर रहे और किसान दर बदर ठोकर खा रहा है नवागत कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर जी से पीड़ित किसानो ने मांग कि है कि हम गरीब किसानों के साथ न्याय करें एवं तहसील अंतर्गत चल रहें फर्जी वाड़ा व शासकीय भूमि खरीद फरोख्त पर रोक लगाए साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

इनका कहना: पीड़ित किसानो को आप मेरे पास भेज दे मामले की जांच करा कर तत्काल कार्यवाही करूँगा।
मिलिन्द नागदेवे
एस डी एम कोतमा

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...