मो,अली के अवैध पत्थर खदान में हुई थी मजदूर की मौत मामला हुआ दर्ज आरोपी फरार



बिजुरी- बिजुरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित अर्जुनघाट में मो,अली की अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में कार्यरत एक मजदूर शिवकुमार कोडाकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी।बिजुरी के अर्जुन घाट में अवैध पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के दरम्यान पत्थर लगने से शिवकुमार कोडाकू नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।जिसपर मामले में पर्दा डालने के उद्देश्य से लाश को चुपचाप दफन कर दिया गया।परिजनों की शिकायत पर बिजुरी थाने में मर्ग का मामला दर्ज कर मामले की जांच की गयी जिसपर जाँचपर खदान मो,अली निवासी बिजुरी की पायी गयी।मजदूरों और परिजनों के बयान के बाद दफन लाश को निकलवाकर बिजुरी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।जिसपर पत्थर से दबने से हुई मौत पाए जाने पर मो,अली निवासी बिजुरी के ऊपर दिनांक 21/1/2019 को प्र, क्र 16/19 धारा 304 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला कायम किया गया है।पुलिस विवेचना के अनुसार खनिज विभाग खदान की वैद्यता संबधित जानकारी लेकर और भी धारा बढ़ने की सम्भावना है।विदित होकि कपिलधारा कालोनी के अर्जुनघाट से लेकर डोंगरिया कला व थानगॉंव पंचायत के डोंगरीटोला में इन आदेशों कि धज्जियॉं उड़ाकर वन एवं राजस्व भूमि पर पत्थर उत्खनन का कार्य बदस्तूर जारी है! चंद पैसों के एवज में जहॉं पत्थर माफिया धरती का सीना छलनी कर स्वलाभ कमाने को मशगूल हैं! तो वहीं शासन-प्रशासन को करोड़ो कि क्षति भी पहुंचाया जा रहा है! और सम्बंधित विभाग इन्हे रोक पाने में असमर्थ नजर आते है! जिससे इन पत्थर माफियाओं के हौसले और अधिक बुलंद हो गऐ है! और अब तो किसी के मौत हो जाने पर भी सारे कायदे कानून को ताक पर रख अपनी मनमानी पर भी गुरेज नही खाते! ऐसा ही घटना कपिलधारा के अर्जुन घाट में घटित हुआ! जहॉं बिजुरी निवासी मो,अली पत्थर माफिया  द्वारा वन भूमि पर मजदूरों से अवैध तरीके से पत्थर निकलवाने के एक दर्मियान एक मजदूर शिवचरण कोड़ाकू पिता हीरालाल उम्र 22 वर्ष कि पत्थर में दबने से मौत हो गई! जिसके बाद पत्थर माफिया द्वारा आनन-फानन में बिना पुलिस को जानकारी दिऐ पैसों का लालच देकर उक्त मजदूर की लाश को उसके घर वालों से शव को दफनवा दिया गया! मामले कि जानकारी मिलते ही इस सम्बंध में बिजुरी पुलिस को सूचित किया गया लेकिन बिजुरी पुलिस द्वारा बिना शिकायत किऐ कार्यवाही से साफ मना कर दिया गया! मीडिया में खबर को तूल पकड़ता देख बिजुरी पुलिस द्वारा ए.एस.आई. विजय सिंह को घटना स्थल पर विवचना के लिऐ भेजा गया जहॉं तहसीलदार कोतमा कि उपस्थिती में शव को निकलवाया गया साथ ही डॉंक्टर मनोज सिंह को घटना स्थल पर ही बुलाकर पोष्टमार्टम करवाया गया!
(1) पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं।
उक्त उक्त अवैध पत्थर खदान पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं उक्त स्थान पर अवैध पत्थर खदान चलाने वाले के खिलाफ जिले का खनिज विभाग पहले भी मामला कायम कर चुका है जिसमें खनिज इस्पेक्टर के द्वारा बारूद एवं डेटोनेटर जप्त किया गया था जिस पर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से पत्थर माफिया के हौसले बुलंद हैं और अब यह दूसरी घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई
(2) कौन है पत्थर माफिया
मिली जानकारी अनुसार बिजुरी निवासी पत्थर माफिया पहले दूसरे पत्थर माफियाओं के पत्थर खदानों में मुंशी का काम करता था धीरे-धीरे खुद अपने लिऐ ही पत्थर का काम करवाने लगा! और देखते ही देखते दो मंजिला ईमारत खड़ी कर करोड़ों कि सम्पत्ती बना डाला!और अब उक्त पत्थर माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो गऐ कि अब उसे कानून का बिल्कुल भी भय नही रहा!  अब देखना दिलचस्प हेगा कि पत्थर माफिया की चलेगी! या देश के न्याय संहिता दण्डविधान किे
3,कई मामले हैं पंजीबद्ध
उक्त खनिज माफिया पर बिजुरी थाने से लेकर जिला खनिज विभाग में पहले भी कई मामले पंजीबद्ध है परंतु किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई ना होने से उक्त खनिज माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह बिजुरी से लेकर पूरे जिला प्रशासन को मैनेज करने की डींगे मारता फिर रहा है अब देखना है कि पुलिस प्रशासन उक्त खनिज माफिया पर कितनी कार्यवाही कर पाता है।
----------------------------------------
इनका कहना है--
शिकायत मिली थी।तत्काल लाश निकलवाकर मामले की जांच की गयी।मर्ग जांचपर आरोपी मो,अली पर प्र, क्र,16/19 धारा 304 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
------------------------------------
एस, एन प्रसाद
एस डी ओ पी ,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...