कोलवाशरी के भूमि अधिग्रहण से सुविधाओं के नाम से ठगे गए ग्रामवासी



कोतमा--कोतमा बिजुरी मार्ग में मैनटोला में स्थित रेडिएंट कोल कोल वेरिफिकेसन रिफाइनरी प्रोजेक्ट कम्पनी द्वारा प्रोजेक्ट स्थापना के समय भूमि अधिग्रहन किसानों व् आसपास के रहवासी ग्रामीणों को इस भरोसे में लेकर प्रोजेक्ट लगाया गया था कि प्रोजेक्ट से ग्रामवासियों की फसल व् स्वास्थ्य पर कोई असर नही पड़ेगा।व् ग्रामीणों को मुआवजा व् प्रोजेक्ट में नौकरी के साथ सुविधाओं के नाम पर पीने को स्वक्ष जल,स्वास्थ्य सुविधा,व् ग्राम वाशियों को रोजगार देने की बात हुई थी।मगर आज प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद न तो पीने के स्वक्ष जल की व्यवस्था हुई न स्वास्थ्य सुविधा व् डॉक्टर की व्यवस्था की गयी।न किसानों को नौकरी दी गयी।जब से प्रोजेक्ट चालू हुआ है।तबसे आसपास की जमीन बंजर हो गयी है।कम्पनी द्वारा प्रोजेक्ट से निष्काषित ओवर फ्लो जल को आसपास के खेतों में बहाने से पूरा एरिया कृषि विहीन होता जा रहा व् केवइ नदी में गंदे जल को बहाने के कारण कोतमा भालूमाड़ा पयारी निमहा, व् केवइ नदी से सटे सैकड़ों गाँव जो नदी के जल को पीने में उपयोग करते है।बीमारी ग्रसित हो रहे हैं।मैन टोला व् आसपास के ग्रामीणों ने लगातार मांग के बाद भी कम्पनी द्वारा कोई सुनवाई न होने पर अनुपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर से न्याय दिलाने की मांग किये हैं व् कम्पनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दिए हैं अन्यथा मजबूरन किसानों को आमरण अनशन पर बैठने के लिए व् आत्मदाह के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...