एक शाम देश के नाम का आयोजन कल


भालूमाड़ा- भालूमाड़ा में प्रदेश युवा सेना द्वारा 26 जनवरी को एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश युवा सेना के मानवेंद्र मिश्रा एवं पंकज पांडे द्वारा जानकारी दी गई कि 26 जनवरी 2019 को शाम 6:00 बजे से भालूमाडा मजदूर चौक में इस कार्यक्रम का आयोजन होना है लोगों से  अपील की है कि नगर के सभी लोग शाम 6:00 बजे मजदूर चौक भालूमाडा में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। प्रदेश युवा सेना के आयोजक मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में होने वाले देश प्रिय गीतों एवं झांकी में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी मानवेंद्र मिश्रा एवं पंकज पांडे से संपर्क साध कर कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...