अनूपपुर -संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल द्वारा प्रदत्त निर्देश अनुसार समस्त जिलों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्यवाहियां हेतु दिनांक 02.01.19 से 17.01.19 तक पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में जिला अनूपपुर में भी उक्त अवधि में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्यवाहियां की गई। जिलांतर्गत खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक (खनि प्रशासन) के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन के 15 प्रकरण तथा अवैध परिवहन के के 21 प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार दर्ज कुल 36 प्रकरणो में अर्थदंड के रूप में राशि रु 77,15,193 प्रस्तावित किया गया है। समस्त प्रकरण खनिज निरीक्षक श्री राहुल शांडिल्य तथा श्री सुरेंद्र पटले द्वारा कार्यवाहियां कर दर्ज किए गए हैं।
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध भविष्य में भी सतत रूप से कार्यवाहियां की जावेंगी।
