विकास पुरुष जननायक को लग्जरी वाहनों में बैठते ही नहीं दिखते सड़क पर बने मौत के गड्ढे
एसईसीएल जमुना कोतमा कॉलरी प्रबंधक मुख्य सड़क मार्गों पर कोयले से ओवरलोड वाहनों को दिन रात दौड़ाकर बनाए आम जनता के लिए मौत के गड्ढे आजकल सड़क रिपेयरिंग बनाने में छूट रहे हैं कंपनी के पसीने ,जिम्मेदार अपने ही जिम्मेदारी से फेर रहे अपने अपने मुख, आखिर भालूमाडा़ कोतमा सड़क मार्ग बनाने की किसकी है जिम्मेदारी..?
कोतमा- प्रदेश में लगभग नई सरकार बने 15 महीने होने को है, कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकार ने आम जनता से वादा किया था की पूर्व की भाजपा सरकार ने विकास करने के बजाय विकास के नाम पर जो 15 वर्षों से गड्ढे खाई खोदी है उसे कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में सत्ता आते ही विकास कार्य पर बने रोड़ा को उन सभी विकास कार्यो के गड्ढों को पाटने का काम करेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह द्वारा कुछ हद तक विकास कार्यों को करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन कोतमा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की आज कल उल्टी गंगा बह रही है विकास सोशल मीडिया, व्हाट्सएप,फेसबुक पर ही एक सत्ताधारी नेता जी का नजर आ रहा है जब नेताजी का विकास कागजों पर ही लसिमट कर रह जाए तो ऐसे में जमीनी तट पर विकास कैसे संभव है।सत्ता बदलते ही आज नेता अपने अपने वर्चस्व की लड़ाई के आगे विकास कोसों दूर खड़ा नजर आ रहा है,नगर की सड़को की जर्जर हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है ।इस्लाम गंज से अंडर ब्रिज बनिया टोला सड़क मार्ग,भालूमाडा़ से कोतमा सड़क मार्ग एंव मुख्य सड़क मार्ग लहसुई से कोतमा की खस्ती हालत देखते बनती है इन्हीं सड़क मार्गो से प्रतिदिन कोतमा विधानसभा के जनप्रतिनिधियों व नगर के जनप्रतिनिधि आना-जाना करते हैं लेकिन इन जनप्रतिनिधियों की नजर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पर नहीं जाती। आज सड़कों से गिट्टी सीमेंट डामर खो सी गई हैं सड़क पर बने गड्ढे स्विमिंग पुल व तालाब का रूप ले लिए है ।
जननायक विकास पुरुष बनने की लालसा-
आज नगर के कुछ नेता एक दूसरे पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाकर झूठी शिकायत कर मामले दर्ज कराए जाते हैं,एक सत्ताधारी नेता अपने आप को जननायक विकास पुरुष ईमानदार जनप्रतिनिधि छवि स्थापित करने में लगे हुए हैं वहीं दूसरे को भ्रष्टाचारी अपराधी साबित करने की जुगल जोड़ी बनकर खेल खेला जाए। कोतमा में विकास कार्यों को श्रेय लेने की होड़ मची हुई है जबकि ज्यादातर नगर पालिका क्षेत्रों व ग्राम पंचायतों में सरकार बनते ही विकास कार्य पर ग्रहण सा लगता हुआ नजर आ रहा है आलम यह है कि ज्यादातर विकास कार्यों को कमीशन और भ्रष्टाचार की भेंट विकास चढ़ा दिया गया है। कुछ ऐसे भी नेता है जो नगर के विकास कर तो सकते नहीं बल्कि जो नगर में विकास कार्य चल भी रहे उन पर भी रोड़े आए दिन अटकाये जा रहे है किसी को नगर के विकास कार्यो की चिंता नहीं सिर्फ कुछ नहीं तो अपनी अपनी जेब भरने में एक सूत्री काम चल रहा है।एक नेता यह भी कहने से नहीं चूकते ,पता नहीं आम जनता दोबारा मौका हमें जनप्रतिनिधि बनने का देती है या नहीं कोई नहीं जानता जितना कमा सकते हैं अभी कमा ले।
नगर के मुख्य सड़क मार्गो की जर्जर खस्ती-
कोतमा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 जमुना भालूमाडा़ कोतमा सड़क मार्ग, वार्ड क्रमांक 13 लहसुई कैंप कोतमा मुख्य सड़क मार्ग,मुखर्जी चौक से वीडियो टॉकीज तिराहा, अटल द्वार से टॉकीज रोड, लहसुई गांव से टॉकीज कोतमा नगर की मुख्य सड़क मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है व बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई।वर्षा होने पर नगर के मुख्य सड़क मार्ग पर पानी भरने और पानी का ठहराव रुकने से सड़के स्विमिंग पूल का रूप भी ले लेती है और नेता जनप्रतिनिधि इसी को कहते हैं नगर का विकास ,नगर की सड़कों की दयनीय हालत सुधारने की चिंता नेताओं को जब ना हो तो फिर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र की स्थिति आप समझ सकते है विकास कार्यों की चिंता खोज खबर कैसे लेंगे,सत्ताधारी कुछ नेताओं का विकास तो हवा हवाई में चल रहा है जबकि नगर के मुख्य सड़क मार्ग जर्जर हालत में स्वयं अपनी दुर्दशा पर रो रहा है।
नगर का विकास पहली प्राथमिकता नपा अध्यक्ष-
नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया नगर के पांच मुख्य सड़क मार्गों को पी सी सी सड़क बनाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं नगर पालिका कोतमा द्वारा सड़कों का टेंडर कर दिया गया है पाँच जर्जर सड़क सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा नगर के विकास कार्यों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगी ,नगर का विकास हमारी पहली प्राथमिकता हमेशा रही है और हमेशा रहेगी। नगर के विकास कार्यों में कुछ बाधाएं कुछ पलों के लिए जरूर आती है राजनीतिक क्षेत्र में यह सब कुछ चलते रहता है मैं स्वयं आम जनता से किए गए सभी वादों व नगर की सुविधाओं को दूर करने का दिन रात प्रयास करती रहूंगी ।