जल्द सुधरेंगे क्षेत्र के छात्रावास,बनेगा कन्या भवन- मनोज सोनी

कोतमा- पिछले 15 सालों से भाजपा के सरकार में शिक्षा के स्तर पर ध्यान न देने के कारण आज आदिवासी छात्रावास भवन जर्जर होने की स्थिति में है जिसे लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से या प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द इन भवनों को मरम्मत कराकर सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जा सके, कोतमा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतमा विधायक सुनील सर्राफ जी के द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में भोपाल में  आदिवासी विकास की बैठक पर माननीय विधायक जी ने यह मुद्दा उठाया की मेरे विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जर्जर छात्रावास है उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए, व कन्या भवन का निर्माण कराया जाए, जिस पर बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द से जल्द कोतमा विधानसभा क्षेत्र में मरम्मत का कार्य कराते हुए भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

बैठक से लौटते ही क्षेत्र का भ्रमण- क्षेत्र के विकास के लिए कोतमा विधायक सुनील सराफ लगातार प्रयास कर ही रहे हैं साथ ही भोपाल की बैठक से लौटते ही एक बार फिर धुआंधार  भ्रमण क्षेत्र में करने के लिए निकलेंगे जिसमें
सुबह 09 से 11 बजे
दिल्ली से छ.ग. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से वापस आकर अनूपपुर विशिष्ट अतिथि गृह (नवीन) में सभी से सौजन्य भेंट करते हुए,
सुबह 11 से 12 बजे
कोतमा क्षेत्र के स्वीकृत व प्रस्तावित विकास कार्यो के संबंध में मु.कार्य. अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर से चर्चा हेतु जिला पंचायत कार्यालय में
दोपहर 01 से 02 बजे तक
शास महाविद्यालय राजनगर 
दोपहर 02 से 03 बजे
राजनगर, डूमरकछार व डोला क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों के बीच
दोपहर 03 से 04 बजे
राजनगर, डोला व डूमरकछार क्षेत्र में व्याप्त जल संकट, दूषित जल प्रदाय व राजनगर से बिजुरी तक जर्जर हो चुकी सड़क निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा हेतु जी.एम. हसदेव से उनके कार्यालय में मुलाकात
शाम 04 से 05 बजे
विधायक कार्यालय राजनगर
शाम 05:30 से 07:30 बजे कोतमा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...