जल्द मिलेगी पानी की समस्या से निजात- मनोज सोनी

कोतमा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मनोज सोनी जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए लगातार हमारे विधायक सुनील सर्राफ प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए बांध बनाने की मांग की है जिसमें केवाई नदी आधारित एकीकृत जल प्रदाय योजना के तहत स्वीकृति मांगी है जिसमें 69 गांव में सुलभ जल प्रदाय एवं ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा केवई नदी आधारित एकीकृत जल प्रदाय योजना तैयार की गई है जिसमें 6606,62 लाख रुपए की राशि की मांग की गई है मुख्यमंत्री को बताया गया है कि यह क्षेत्र कॉलरी से प्रभावित है, जिससे पानी की समस्या है अगर या बांध बन जाती है तो लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा !

सीतामढ़ी बांध की मांग -

 विधायक ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा,जिसमें मांग किया गया कि सीतामढ़ी परियोजना जिसकी लागत 343 करोड़ की है जो काफी दिनों से प्रस्तावित है अगर यह बात सीतामढ़ी बांध बन जाए तो कई गांव सिंचित हो जाएंगे साथ ही इस क्षेत्र में पानी की समस्या भी खत्म हो जाएगी जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द चालू कराए जाएंगे!
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...