⚡ ब्रेकिंग News

असामाजिक तत्व कोल माइंस में बन रहे बाधक

पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी नहीं खुल पा रही माइंस

अनूपपुर- जिला इंटक अध्यक्ष नागेश शर्मा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रामपुर बटुरा ओपन कास्ट  की प्रक्रिया अनूपपुर जिला के रामपुर में डी आर आर सी की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है, लेकिन बेलिया और रामपुर में कुछ असामाजिक तत्व लोग बार बार अड़ंगा डाल कर किसानों के साथ अन्याय कर रहे है।पिछले दिनों जब sdm सोहागपुर आये थे तब उन्होंने साफ साफ कहा कि यह एक प्रक्रिया है और इसे पूर्ण होने दे ग्रामवासियों ने अपनी सहमत व्यक्त किये, लेकिन चन्द नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिये बाधा डालते रहते है,यदि जिला प्रशासन सीधे किसानों से बात करे तो हल शीघ्र निकल सकता है। शर्मा ने जिला प्रशासन तथा कालरी अधिकारियों से अनुरोध किया कि किसानों की समस्या का समाधान करते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें तथा कालरी के अधिकारियों को चाहिए पूरे गांव का मुआवजा प्रकरण पूर्ण कर लोगो को न्याय प्रदान करने में सहयोगी बने,उन्होंने स्थानीय नेताओं से कहा 13 मार्च के पूर्ण कालरी अधिकारियों के साथ बैठ कर जनहित में निर्णय लें जिससे किसी का नुकसान न हो। हम कालरी प्रबंधन के साथ है !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...