तो नेताजी गरीबों का आशियाना गिराने में तुले..?

 नपा पसान में कई पुस्तों व वर्षों से रहने वाले गरीबों का आशियाना छीनने का प्रयास तो नहीं,अपने आप को जननायक,विकास पुरुष  बताने वाले  नेता क्या गरीबो के लिए बने खलनायक,अनूपपुर विधायक क्षेत्र में दूसरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक का पटाक्षेप।


कोतमा - वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत कल्याणपुर एवं सकोला वन भूमि में कई पुस्तो व वर्षों से सैकड़ों गरीब परिवारो ने सर पर छत के लिए छोटा सा आशियाना बना कर निवास कर रहे हैं लोगो ने अपने परिवार के लिए खून पसीने की गाढ़ी कमाई से बड़ी मेहनत से घर का आशियाना बनाया लेकिन जब कुछ सत्ताधारी नेता अपने सत्ता के घमंड में आ जाए तो राजनीति पटाक्षेप के कारण उन गरीब परिवारो के दुख दर्द और घर उजड़ने की पीड़ा को कैसे समझ पाएंगे।नेता जी की आंखो में सत्ता का जुनून ऐसे सवार है कि अपने आप को विकास पुरुष,जननायक,घोर ईमानदार बनने का जुनून व ललक ऐसे सवार है कि जननायक आज खन्नयक की भूमिका निभाते दिखाई पड़ रहे हैं। नेताजी की सत्ता का लाभ लेने की लालसा में बैठे कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि नेताजी तो सारी सुध बुध भूल चुके हैं और उन पर जुनून सवार हो गया है उन्हें सही और ग़लत बताने वाला आज कोई नहीं है जिससे वे कई पुस्तों व वर्षों से बसे गरीब परिवार के लोगों का आशियाना उजड़ने में जुट गए हैं। सत्ता आने के बाद आज नेताजी की राजनीति ऐसे ऐसे करवट ले रही है कि कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा है।

नपा पसान 12 व 13 वार्ड के गरीबों का आशियाना उजाड़ने की क्या तैयारी -


अनूपपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली नपा पसान वार्ड नं 12 और 13,घोड़ा दफाई ,संतोष दफ़ाई भालूमाड़ा में वन परिक्षेत्र कक्ष क्र.464 बीट कल्याणपुर में 263 हेक्टेयर एवं सकाेला में 254 हेक्टेयर वन भूमि पर लगभग 1500 से 1600 एकड़ कुल भूमि वन भूमि की बताई जा रही है कल्याणपुर व सकोला बीट में लगभग 15 से 20 हेक्टेयर 500 एकड़ वन भूमि पर कई पुष्तो व वर्षों से सैकड़ों गरीब परिवार घर बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं अचानक दूसरे विधानसभा क्षेत्र के सत्ता पक्ष के एक विधायक ने विधानसभा में प्रश्न उठाया की वन भूमि कल्याणपुर व सकोला बीट वन भूमि पर अवैध कब्जा कितना अब तक हुआ एवं वर्तमान में कितनी वन भूमि शेष है और कुल कितनी वन भूमि थी इसकी जानकारी मांगते ही वन अमले में अफरा-तफरी मच गई और सर्वे निरीक्षण जांच टीम द्वारा आज सर्वे निरीक्षण किया गया जिससे वार्ड नंबर 12 एवं 13 में रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों के चेहरे में चिंता की लकीर दिखी और उस जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आक्रोश भी देखने को मिला।


पूर्व मंत्री के क्षेत्र में पटाक्षेप बर्दाश्त नहीं-उदय सिंह

अनूपपुर विधायक नपा पसान के विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह  ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री रह चुके एवं वर्तमान विधायक अनूपपुर बिसाहू लाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 गरीब परिवारों का घर बसाने की बजाए उजाड़ने का प्रयास आज जो किया जा रहा है निंदनीय है हमारे प्रदेश के मुखिया कमल नाथ सिंह एवं अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह द्वारा गरीब परिवारों को पक्के मकान भूमिहीनों को पट्टा देकर गरीबों का आशियाना बसाने का कार्य कर रही है। हमारी विधानसभा क्षेत्र में किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक का हस्तक्षेप ऐसे कार्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी हो।

कहना है-

अभी बांधवगढ़ मैं हूं, दो-चार दिन पहले ही मुझे अतिरिक्त प्रभार शहडोल सीसीएफ का दिया गया है विधानसभा में प्रश्न उठाने के दौरान वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत वन भूमि पर सर्वे कराने की जानकारी नहीं है डीएफओ साहब से फोन कर उपरोक्त मामले की जानकारी ले।


वी सेंट रहीम
प्रभारी सीसीएफ शहडोल
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...