तो क्या सच में पुलिस की मिलीभगत से हो रहे अवैध कार्य

कोतमा- क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, जुआ, सट्टा,  कबाड़, अवैध उत्खनन के कारोबार में पुलिस की मिलीभगत सामने आई है, जिस पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई भी है लेकिन हालात जस के तस नजर आने पर सत्ता पक्ष के विधायक सुनील सर्राफ ने अपने लेटर पैड में जिले के कप्तान को शिकायत करते हुए बताया था कि क्षेत्र में इन दिनों अवैध कार्य चरम सीमा पर है जिस पर रोकथाम की जाए लेकिन स्थानीय पुलिस एक दो मामलों में कार्यवाही कर वाहवाही लूटते नजर आती है, अवैध कार्य   को लेकर एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम ने जिले के कप्तान के पास शिकायत कर  अवैध कार्य में रोकथाम के लिए मांग की है !

यह लिखा पत्र में -
 जिले के कोतमा, बिजुरी थाना में बढ़ रहे अपराध व अवैध कार्य पर रोक लगाने के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने शिकायत करते हुए लिखा है कि इन दिनों जगह-जगह जुआ के फड़ संचालित हो रहे हैं पान खेलों में सट्टे का खेल जोरो से है इसमें युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो रही अगर कोई इसकी शिकायत दर्ज कराए तो पुलिस उसी से प्रताड़ित कर पूछताछ करती है जिससे स्थानीय लोग अब डरा सा महसूस करने लगे हैं , शिकायत सौंपते हुए जिला अध्यक्ष ने मांग की है कि अवैध कार्य जल्द से जल्द बंद कराए जाएं जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे !

आखिर जनप्रतिनिधियों को क्यों लिखना पड़ता है पत्र- चाहे सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों या विपक्ष के आखिर पुलिस की कार्यशैली को लेकर जिले के कप्तान को पत्र लिखकर इन्हें क्यों अवगत कराना पड़ रहा है क्या पुलिस सच में अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण प्रदान कर रही है, जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में जिले के कप्तान को इस और जांच करा कर कार्यवाही करनी चाहिए !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...