केंद्र की मोदी सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास और आम जनता के हितों में निरंतर कर रही है विकास का प्रयास, वही जिला प्रशासन सांसद की ही कर रहा उपेक्षा - सांसद शहडो़ल
कोतमा / शहडोल संसदीय क्षेत्र से चुनी गई सांसद हिमाद्री सिंह लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की जनता ने बंपर वोटिंग कर विजई बनाया था और आम जनता की उम्मीदें भी उनसे काफी लगी हुई हैं आज केंद्र में भाजपा की सरकार व शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को चुने हुए लगभग 1 वर्ष पूरे होने को है लेकिन आज आम जनता की सांसद हिमाद्री सिंह ने कोई खोज खबर न ली संसद से मिलने व अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखने के लिए आम जनता को बड़ी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं सांसद महोदय के क्षेत्र में दौरा न होने से आम जनता अपने आप को अपेक्षित व ठगी महसूस कर रही है वहीं विपक्षी नेता भी सांसद के क्षेत्र में दौरे न करने से चुटकी लेते हुए कहते हैं कि सांसद तो क्षेत्र से गुमशुदा व लापता सी हो गई है। सांसद द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र में कोई बड़े विकास कार्य अब तक नहीं किए गए न ही आम जनता के बीच संवाद किया जा रहा है जिससे आम जनता और संसद के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं सांसद का विकास कार्य दो कोसों दूर अब तक नजर आ रहा है। वही उनके स्वर्गीय माता पिता के विकास कार्यों के आज भी आम जनता गुणगान गाती है लेकिन सांसद महोदय को अपने बंगले से बाहर जनता के बीच आने के लिए फुर्सत ही नहीं है।
*मैं गुमसुदा लापता नहीं ,सांसद की जिला प्रशासन कर रहा उपेक्षा*-
शहडोल संसदीय क्षेत्र से चुनी हुई सांसद हिमाद्री सिंह ने जब प्रदेश टुडे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया कि वर्षों से चली आ रही प्रोटोकॉल की परंपरा को आज प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल,उपेक्षा और नजरअंदाज किया जा रहा है मेरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण की जानकारी व सूचना मुझ तक नहीं दी जाती लगातार जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है जबकि इसके पहले किसी भी पार्टी की सरकार रही हो वह जनप्रतिनिधि रहे हो उन्हें प्रोटोकॉल कर क्षेत्र के विकास कार्यों में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाता था जैसा विपक्ष मुझ पर निराधार आरोप लगा रहा है कि मैं आम जनता के बीच से लापता व गुमशुदा हो गई हूं ऐसा कदापि नहीं है मैं लगातार क्षेत्र की आम जनता से रूबरू हो रही हूं और कुछ महीने पहले ही कोतमा नगरपालिका में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण किया था मेरी छोटी सी बच्ची है इस कारण बस लगातार दौरे नहीं कर पा रही हूं और मेरी स्वास्थ्य भी काफी दिनों से खराब चल रही है। आम जनता ने जिस भरोसे से मुझे सांसद चुना था 4 लाख 3 हजार बंपर वोटों से जीत दिलाई थी और अपना आशीर्वाद व प्यार मुझे दिया मैं उनके भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करती हूं और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मैं लगातार प्रयास कर रही हूं ,भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार आज जमीनी स्तर पर आम जनता के हितों व विकास कार्यों के लिए दिन रात कई योजनाएं लाकर काम कर रही है जिसे अंतिम छोर में बसने वाले ग्रामीण अंचलों का भी विकास हो सके केंद्र सरकार किसी प्रकार का भेदभाव राज्य सरकार के साथ नहीं कर रही ,लेकिन प्रदेश की राज्य सरकार भेदभाव पूर्वक कार्य करने पर उतारू है जानबूझकर जिला प्रशासन द्वारा मेरी अपेक्षाएं लगातार कर रहा है। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने बताया कि 26 फरवरी 2020 को मुख्य सचिव मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग को जिला प्रशासन द्वारा किए जा रही संसद की उपेक्षा को लेकर पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत मेरे द्वारा कराया गया है
