⚡ ब्रेकिंग News

वार्ड नंबर 16 कंटेनमेंट जोन का अनूपपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोतमा -अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना ने नगर पालिका पसान क्षेत्र के कोतमा कालरी वार्ड नंबर 16 में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंची और वहां पर जो भी कमियां पाएंगे उन्हें ठीक करने के निर्देश नगरपालिका के नोडल अधिकारी को दिए। कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा मौके पर पहुंचकर कलेक्टर सोनिया मीणा ने की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सररोधन सिंह,कोतमा एसडीएम,खंड चिकित्सा अधिकारी कोतमा के एल दीवान,नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी के अलावा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर पालिका पसान क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चल रहे कार्यों की अनूपपुर कलेक्टर ने समीक्षा की नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में 29 मई 2021 को अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा ने पहुंचकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चल रहे जमीनी अस्तर पर कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए।पसान नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर,एसडीएम कोतमा, नोडल अधिकारी मंजूषा शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभारी,नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए नगर में चल रहे तमाम गतिविधियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों में आ रही कठिनाइयों को भी सभी लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...