⚡ ब्रेकिंग News

पटवारी के साथ अभद्रता के विरोध में पटवारी संघ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

कोतमा- तहसील कोतमा स्थित हल्का चंगेरी की महिला पटवारी सुश्री प्रज्ञाश्रुति शैयाम द्वारा तहसीलदार कोतमा के आदेशनुसार दिनांक 27 मई 2021 को आराजी खसरा नंबर 19 रकबा 0.978 है0 शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने का प्रयास किया गया मौके पर अतिक्रमणकारियों द्वारा महिला पटवारी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार व पटवारी की पद के गरिमा का अपमान किया गया।इस अभद्र व्यवहार के विरुद्ध दिनांक 02 जून 2021 को आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतमा में शिकायत दर्ज कराई गई है और समस्त पटवारी संघ ने उक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...