भालूमाड़ा थाने में संपन्न हुई शस्त्र पूजा

कोतमा - विजयदशमी पर भालूमाड़ा थाने में पुलिस शस्त्रों की पूजा की गई। इसमें थाना इंचार्ज से लेकर कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार विजयदशमी पर हर साल पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। इसे इस वर्ष भी निभाया गया। भालूमाड़ा थाने में टीआई जोधन सिंह की उपस्थिति में शस्त्र पूजा की गई। इसके तहत विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और तिलक लगाकर पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न करवाई। थाने के सभी पुलिस कर्मी इस दौरान उपस्थित थे और शस्त्र पूजन के बाद जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...