⚡ ब्रेकिंग News

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण



ई उपार्जन पोर्टल पर प्रविष्टियों का कार्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

अनूपपुर- कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने धान उपार्जन केंद्र कृषि उपज मंडी अनूपपुर का औचक निरीक्षण कर केंद्र में उपस्थित भौतिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आपने उपस्थित कृषकों से उपार्जन एवं भुगतान सम्बन्धी व्यवस्था के सम्बंध में पूँछतांक्ष की। कलेक्टर ने समिति पटनाकला के प्रबंधक श्री मदन द्विवेदी को ई उपार्जन पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियों का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आपने स्पष्ट किया कि किसानो को भुगतान में औपचारिकताओं की पूर्ति के अभाव में किसी भी प्रकार की देरी नही होनी चाहिए। उक्त कार्य प्राथमिकता के साथ सम्पादित करने के लिए कलेक्टर ने कहा है।
        उल्लेखनीय है कि ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी का कार्य 15 नवम्बर से प्रगतिरत है। ज़िला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि ज़िले में 20 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 10177 किसानो ने पंजीयन एवं 1098 किसान 45411 क्विंटल धान का विक्रय कर चुके हैं एवं 31258 क्विंटल धान का परिदान हो चुका है।
      इस अवसर पर ज़िला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री आर॰के॰ सोनी समेत समिति पटनाकला के अधिकारी कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...