दलाल सरकारी खजाने से भर रहा अपनी जेब,सरकार को लगा रहा चुना





N. H .43 रामनगर परिवहन  आरटीओ चेक पोस्ट उड़ा रहा है शासन के नियमों की धज्जियां

आरटीओ चेक पोस्ट पर बैठा है पाठक  नामक दलाल, आरटीओ चेकपोस्ट रामनगर पर शासन के खजाने में जाने वाले पैसे को करता है हेरा फेरी , चेक पोस्ट में पदस्थ अधिकारी मठाधीश की तरह सब कुछ जान कर भी बने रहते हैं अनजान ?

 कोतमा- N.H. 43 नेशनल सड़क मार्ग रामनगर  पर मध्य प्रदेश शासन  परिवहन (आर ०टी०ओ०) चेक पोस्ट नियम के विरुद्ध संचालित किया गया है मध्य प्रदेश शासन परिवहन आरटीओ  चेक पोस्ट रामनगर अधिकारी शैलेंद्र माझी  द्वारा तीन-तीन चेक पोस्ट खोलकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है अपने निजी फायदे के चक्कर में, रामनगर में शासन द्वारा एक परिवहन आरटीओ  चेक पोस्ट अधिकारी शैलेन्द माझी को नियुक्त कर रखा है एक अधिकारी और 3 चेक पोस्ट खोलकर 24 घंटे ड्यूटी कैसे कर सकता

  N. H43 रामनगर पर यह यह खुले तीन चेक पोस्ट -

झिरिया टोला  रामनगर नेशनल सड़क मार्ग एन एच 43, न्यू डोला चेक पोस्ट, रामनगर परिवहन आरटीओ चेक पोस्ट, खोलकर होती है पैसे की वसूली ।

आरटीओ चेक पोस्ट पर प्राइवेट कर्मचारी नियुक्त - रामनगर आरटीओ चेक पोस्ट पर शासन द्वारा एक ही अधिकारी को नियुक्त कर रखा है किंतु साहब द्वारा तीन चेक पोस्टों पर 24 घण्टें  प्राइवेट कर्मचारियों को ड्यूटी पर पदस्थ कर रखा है।

आरटीओ  अधिकारी प्राइवेट कर्मचारी  को किस मत से करते हैं वेतन भुगतान- रामनगर परिवहन आरटीओ चेक पोस्ट अधिकारी लगे प्राइवेट कर्मचारी जो 10 -15 उन्हें किस मत से प्रति माह वेतन भुगतान करते हैं करते हैं यह समझ से परे है  शासन के खजाने में जमा होने वाले पैसे में  हेराफेरी  हेराफेरी करके प्राइवेट कर्मचारियों का वेतन   भुगतान कर रहे हैं और स्वयं मालामाल हो रहे हैं ।

कालरी का कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाले वाहनों मालिकों से होता है मंथली हिसाब-
मध्य प्रदेश शासन परिवहन आरटीओ चेकपोस्ट रामनगर में पदस्थ अधिकारी व तैनात प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा एनएच 43 पर कालरी से अन्य स्थानों पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाले वाहन मालिकों से मंथली पैसे लिए जाते हैं और सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों का हिसाब किताब महीने में किया  जाता है थोड़ा बहुत  शासन के खजाने में पैसे डालकर शासन   के खजाने में जाने वाले पैसे पर आरटीओ चेकपोस्ट पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उस पैसे को डकार रहे हैं।

रामनगर आरटीओ चेकपोस्ट से निकलते हैं कोयले का ओवरलोड वाहन-
मध्य प्रदेश शासन परिवहन आरटीओ चेक पोस्ट रामनगर  में खुले तीनों चेक पोस्टों से दिन रात कोयले की ओवर लोडिंग वाहन दौड़ते हैं मात्र आरटीओ परिवहन चेक पोस्ट अधिकारियों शैलेंद्र माझी के आशीर्वाद से, किस अधिकारी के सह यहां भ्रष्टाचार जड़ तक फैल चुका है किसके जेब में शासन के पैसे जा रहे हैं कौन अधिकारी है जो आरटीओ परिवहन नियमों के अनदेखी करने पर लगा हुआ है कौन है जिम्मेदार अधिकारी पूरे इस खेल का जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...