⚡ ब्रेकिंग News

भू माफिया को किसका संरक्षण पूर्व मंत्री व विधायक जी तो नहीं...?




भू माफिया की पहुंच पूर्व मंत्री व विधायक जी से हो तो किस बात का डर, भू माफिया के सामने फिर अधिकारी भी विवश लाचार हो जाते हैं ,काई गरीब परिवार की  पुश्तैनी भूमि पर कूट रचित दस्तावेज तैयार करवा कर हड़प ली गरीबों की जमीन बन बैठा धन्ना सेठ*

*कोतमा*/ कोतमा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 कौशल्या यादव पति कन्हैया यादव निवासी द्वारा थाना कोतमा में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कल्याणपुर कोतमा तहसील मैं मेरे पिता स्वर्गीय छोटू यादव भूमि पटवारी हल्का कल्याणपुर अंतर्गत पुश्तैनी भूमि खसरा नंबर 296/11 एवं 297/8 है अपने पिता स्वर्गीय छोटू लाल यादव की इकलौती पुत्री कौशल्या यादव पति कन्हैया यादव  हूँ, शिकायतकर्ता के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद फौती नामांतरण एवं पट्टा बनाने के नाम पर पीड़िता महिला से भू माफिया अजीमुद्दीन उर्फ भोंचू द्वारा षड्यंत्र पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम करा ली भू माफिया अजीमुद्दीन बहुत ही शातिर और चालाक व्यक्ति है शिकायतकर्ता  कौशल्या यादव पति कन्हैया यादव का अनपढ़ होने का भरपूर फायदा उठाया ,कोतमा तहसील में पदस्थ पूर्व राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों के साथ सांठगांठ करके पीड़ित महिला की जमीन अपने नाम करा ली काफी दिनों के बाद जब पीड़ित महिला ने अपने दस्तावेज जमीन संबंधित पट्टा मांगने के लिए  अजीमुद्दीन के पास गई तो भूमाफिया द्वारा कहा गया तुम तो सारी जमीन मुझे पहले ही बेच चुकी हो यह बात सुनकर महिला अचंभित रह गई और उसे तब पता चला कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा और छलावा अजीमुद्दीन द्वारा किया गया।

*शिकायत पर भू माफिया पर नही हुई अब तक कार्यवाही*-
शिकायतकर्ता कौशल्या यादव द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी के मृत्य होने के बाद अजिममुद्दीन द्वारा कहा गया कि आपके पिताजी की मृत्यु हो गई है  और जमीन अभी भी मृतक पिता के नाम ही है उपरोक्त जमीन को पीड़िता के नाम कराने  को लेकर  अजीमुद्दीन ने  दस्तावेज  पीड़िता महिला से ले लिए,अजीमुद्दीन उर्फ भोचू को कुछ समझ पाती उसके साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हेराफेरी  उसकी ज़मीन पर हो चुकी थी, मैं एक गरीब अनपढ़ महिला हूं और अजीमुद्दीन ने पट्टा बनाने के नाम पर मुझसे जमीन के दस्तावेज लिए गए मैं कुछ समझ नहीं पाई और उसे जमीन संबंधित दस्तावेज दे दिए मेरी गरीबी और अनपढ असहाय  होने का जम कर फायदा अजीमुद्दीन द्वारा उठाया गया और मेरे पुश्तैनी भूमि खसरा क्रमांक 29611 86 दी एवं 297 8 डेज अकड़ अपने पुत्र के नाम करा दिया गया जबकि उपरोक्त भूमि पर आज भी शिकायतकर्ता का कब्जा है जिस पर खेतीकिसानी करती हूं और खाली कराने के लिए अजीमुद्दीन द्वारा डराया एवं धमकाया जाता है मुझे फोन से धमकी तक दी जाती है।

*भू माफिया काई गरीब परिवार के साथ की धोखाधड़ी*-

भूमाफिया अजीमुद्दीन द्वारा कोतमा तहसील अंतर्गत कई स्थानों में शासकीय भूमि व गरीब असहाय अनपढ़ लोगों की पुश्तैनी पट्टे की भूमि  को कूट रचना फर्जी दस्तावेज  रचित कर 50 एकड़ जमीन पर कब्जा करके धन्ना सेठ बन बैठा है ,गरीबों की  पुश्तैनी भूमि पर दस्तावेजों में हेराफेरी कर मालिक बन बैठा है और अपने पुत्र एंव रिश्तेदार के नाम ज़मीन कर ली है  शासकीय अधिकारियों की सांठगांठ से गरीबों की पुश्तैनी भूमि को अपने एवं अपने रिस्तेदारो के नाम पर पट्टा बनवा लिया गया है जबकि हकीकत में उस भूमिका स्वामी मध्यप्रदेश शासन है या फिर पुश्तैनी पट्टा धारी भूस्वामी है

*पूर्व मंत्री व उच्चा अधिकारी का दिखता है भू माफिया धौंस*-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  अकसर भू माफिया अजीमुद्दीन  उर्फ भोचू व्दारा गरीबों पीडित लोगों को बताई जाती हैं मेरे संबंध पूर्व मंत्री का विधायक से अच्छे खासे हैं यह बात सभी को पता है भू माफिया अच्छा खासा प्रचार प्रसार अपनी पकड़ पहुँच  बात कर गरीब परिवार जो उसके विरूद्ध शिकायतकर्ता करते हैं उन्हें बताई जाती है और धमंकी भी भू माफिया व्दारा खुले आम ऐसे ही दी जाती है ,शासकीय आमले के कुछ अधिकारियों के साथ भी भू माफिया के साथ अक्सर बैठकी होती रहती है ऐसा प्रतीत होता है भू माफिया के सामने तन मस्तक होते हुए नजर आते हैं कुछ अधिकारी ,कई बार पीड़ित भू स्वामियों ने उपरोक्त व्यक्ति अजीमुद्दीन के विरुद्ध शिकायत की गई किंतु जांच फाइलों में दबकर ही दफन हो जाती है और गरीब अनपढ़ असहाय भु स्वामी अपनी जमीन पाने के लिए इन अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं किंतु न्याय अब तक नहीं मिल सका।

*पीड़ित का पति ढो रहा है होटलो में पानी अपनी भूमि- भू माफिया के कारण*

शिकायतकर्ता कौशल्या यादव पति कन्हैया यादव जिसकी पुश्तैनी जमीन 294 11 एवं 297 18 जो धोखाधड़ी रचित करके अजीमुद्दीन निवासी कोतमा द्वारा की प्रताड़ना से ऐसे उन गरीब परिवारों की हालत हो गई है कि अपने परिवार के सदस्यों का पालन पोषण करने के लिए दूसरे के होटलों में दूर दरार से पानी लाकर मजदूरी करना पड़ रहा है एक एक पैसे के लाले पड़ गए हैं कुसमा तहसील एसडीएम कार्यालय मैं बैठे अधिकारियों के कार्यालय के न्याय पाने के लिए चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं किंतु न्याय अब तक कोसों दूर नजर आता है और भूमाफिया को अक्सर राजस्व अधिकारियों के साथ उठना बैठना करते हुए देखने को मिलता है जिसे देख कर पीड़ित काफी उदास और दुखी हो रहे हैं अब तो मात्र जिला कलेक्टर महोदय से ही  सही न्याय की उम्मीद लगाऐ हुऐ बैठे हैं
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...