प्रभारी मंत्री कल अल्प प्रवास पर-मनोज


जि़ला योजना समिति की बैठक समेत स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कोतमा/आमीन वारसी-  कांग्रेस पार्टी अनूपपुर जिले के महामंत्री मनोज सोनी ने बताया कि आज खनिज साधन मंत्री एवं अनूपपुर जि़ले के प्रभारी मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल आज अल्प प्रवास में रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 फ़रवरी प्रातः 5 बजे अमरकंटक विश्राम गृह पहुँचेगे। प्रातः 9 बजे नर्मदा मंदिर दर्शन उपरांत प्रातः 10ः30 बजे राजेंद्रग्राम में विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल मार्को की उपस्थिति में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोपहर 12 बजे ग्राम चकेठी में विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपराह्न 2ः30 बजे कोतमा में विधायक कोतमा सुनील सराफ़ की उपस्थिति में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 4 बजे से एसईसीएल जमुना  क्लब सभागार बंकिम बिहार में जि़ला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मंत्री जायसवाल जि़ला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्य एवं जय किसान फ़सल ऋण माफ़ी योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक उपरांत शाम 7 बजे आप बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला महामंत्री मनोज सोनी ने कार्यकर्ताओं से प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पहोच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...