⚡ ब्रेकिंग News

पसान नपा की जनता,नपा के किए गए विकास को ढूंढने पर मजबूर..?

अनूपपुर - नगर के विभिन्न मुहल्लों में जन सुविधाओं का अभाव है, मुहल्लों की स्थिति ने नगर पालिका के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति यह है कि नालियां चोक हैं, नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इतना ही नहीं मुहल्ले की सड़कें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं,इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं और नगर पालिका द्वारा किए विकास को ढूंढ रहे हैं।नगर पालिका क्षेत्र की स्थिति काफी दयनीय है। जन सुविधाओं के नाम पर मुहल्ले में नगर पालिका महज कोरम ही पूरा कर रही है। मुहल्ले में नालियां कई वर्ष से चोक हैं,नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों को गंदगी और बजबजाती नालियों के बीच रहने के विवश होना पड़ रहा है। मुहल्ले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से चहुंओर गंदगी का आलम है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मुहल्ले में सफाई के नाम पर खाना पूर्ति ही करते दिखाई दे रहे हैं। वही स्थानीय लोग कई बार मुहल्ले की समस्याओं को लेकर नगर पालिका से शिकायत भी की गई, लेकिन समस्याओं के निस्तारण के क्रम में नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है,वही वर्षों से मुहल्ले में जल निकासी की समस्या बनी हुई है और घर व नालियों का गंदा पानी सड़को पर बह रहा है।नगर पालिका के सुस्त रवैया के कारण क्षेत्र की आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।

नगर की मुख्य सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे -

अगर बात करें अनूपपुर जिले की नगर पालिका परिषद पसान की तो यहां वर्तमान कार्यकाल का विकास मानो गुम हो गया है,नगर को सौंदर्यीकरण करने के बहाने जमकर लूट मचाई गई पर न सुंदरीकरण हुआ और न ही विकास।नगर पालिका पसान क्षेत्र की जनता आज भी नगर में हुए विकास को ढूंढने में मजबूर हैं।वही नगर पालिका पसान क्षेत्र की मुख्य सड़को पर तो लोगो का चलना मुश्किल हो गया है सड़क की मुख्य सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओ को आमंत्रित करते रहते हैं और आए दिन इन गढ्ढों के कारण आम जन चोटिल हो जाते हैं जब नगर की मुख्य सड़को की हालत ऐसी है तो नगर पालिका क्षेत्र का विकास किस स्तर पर हुआ होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।नगर पालिका पसान क्षेत्र की जनता को नगर की सड़को पर चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और आम जनता सड़को पर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर हैं।नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारी नगर के विकास के लाख दावे कर ले लेकिन नगर की आम जनता आज भी नगर में हुए विकास को ढूंढ रही है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...