अनुपपुर-एस.ई.सी.एल.के नये अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री प्रेम सागर मिश्रा को बनाए जाने पर एच.एम.एस. के क्षेत्रीय अध्यक्ष जमुना कोतमा क्षेत्र श्री कांत शुक्ला जी दूरभाष पर बधाई दी और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिस पर सीएमडी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द क्षेत्र में चल रही समस्याओं का निराकरण जल्द करने का प्रयास करेंगे वही एच.एम.एस के अध्यक्ष शुक्ला जी ने बताया सन 1990-91मे मिश्रा साहब चचाई यू.जी मे खान प्रबंधक थे बहुत ही मृदुभाषी, कुशल रणनीतिकार और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं इनके नेतृत्व मे एस.ई.सी.एल.निश्चित रूप से उतपादन एवं उत्पादकता मे आगे रहेगा।और
बहुत जल्द शुक्ला जी नवागत सी एम डी साहब मिश्रा से मिलेंगे और क्षेत्र के उत्पादन एवं श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के बिषय मे अवगत कराया जावेगा और उन्होंने बताया जमुना ओ सी एम बंद पड़ी खदान के संदर्भ में भी इस विषय में चर्चा करेंगे और क्षेत्र में पलायन कर रहे लोगों के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे और व्यापारी वर्ग को भी सहूलियत मिल सकेगी