⚡ ब्रेकिंग News

विशेषर नही दे रहा मूल दस्तावेज,मांगने पर देता है गाली गलौज,थाने में हुई शिकायत

अनूपपुर - इन दिनों क्षेत्र में ठगबाजों की मानो बाढ़ सी आ गई है और क्षेत्र के भोले भाले अनपढ़ गरीब आदिवासियों से उनके दस्तावेजों में हस्ताक्षर करवरकर उनके खाते में जमा उनकी जिंदगी भर की जमा पूंजी हड़प ली जाती है,तो कभी उनके मूल दस्तावेज रखकर उसका भविष्य में गलत उपयोग कर कहीं गलत जगह लगाकर उनका नुकसान कर दिया जाता है।जिसका पता उन्हें जिंदगी भर नही चल पता और जब तक उन्हें पता चलता है कि उनके साथ धोखा हुआ है या उनकी जगह पर गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर कोई और योजना का लाभ ले रहा है,तब तक बहुत देर हो चुकी होती है,और पीड़ित को सर में हाथ रखकर रोने के सिवाय कुछ नहीं बचता।ऐसा ही एक मामला अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है,जिसमें पीड़िता ने भालूमाडा थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि एक व्यक्ति ने अपने आप को एजेंट बताते हुए,नौकरी और रुके हुए पैसे दिलवाने के एवज में पीड़िता के सारे मूल दस्तावेज ही रख लिए और मूल दस्तावेज वापस मांगने पर गाली गलौज किया जाता है।जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये हैं पूरा मामला-


अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाली पीड़िता जानकीबाई ने दिनांक 28/09/2023 को भालूमाडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पीड़िता जानकी बाई का विवाह भीमलाल पनिका के साथ हुआ था,पीड़िता के पति की मृत्यु उसके कॉलरी में सेवा कल के दौरान ही हो गई थी।इसके पश्चात पीड़िता के पास उसके पति के SECL एवं अन्य मदो में जमा राशि को दिलाने के लिए पीड़िता के घर विशेषर पनिका निवासी प्यारी नंबर.01 पहुंचा और कहने लगा कि मैं एजेंट का काम करता हूं आपके पति का सारा काम जैसे कॉलरी में नौकरी संबंधित,LIC से संबंधित,SBI बैंक से संबंधित एवं अन्य सभी कार्य करूंगा और आपके सारे काम पूरे करवा कर दूंगा और साथ में पीएफ, नौकरी एवं पेंशन भी दिलवाऊंगा।इसके बदले में पीड़िता से विशेषर पनिका ने पीड़िता के पास रखे उसके पति के मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,बैंक पासबुक,सर्विस रिकॉर्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड,कॉलरी में नौकरी संबंधी दस्तावेज,कोर्ट में शादी से संबंधित दस्तावेज इत्यादि विशेषर को दे दिए। शिकायत में आगे पीड़िता ने बताया कि उसके बाद विशेषर ने कहा कि तुम्हारा LIC का जो भी पैसा है,मैं तुम्हें दिलवाऊंगा जिसके लिए मुझे आपके पति के समस्त मूल दस्तावेज चाहिए होंगे और इसी भरोसे में पीड़िता ने अपने पास रखें अपने पति और अपने समस्त मूल दस्तावेज विशेषर पनिका को दे दिए। जब पीड़िता का कोई भी काम होता नहीं दिख रहा था तो पीड़िता ने पूरी बात अपने भतीजे अहिबरन सारेमान को बताई तो भतीजे अहिबरन सारेमान ने विशेषर पनिका को अपने मोबाइल से फोन कर कहा कि तुमने चाची से जो भी दस्तावेज लिए थे वापस कर दो तभी विशेषर पनिका आगबबूला हो गया और गुस्से में फोन पर ही गाली गलौज करने लगा।और पीड़िता के भतीजे को धमकी देते हुए कहा कि मैं हमारी चाची से लिया गया कोई भी दस्तावेज वापस नहीं करूंगा और तुम बीच में ज्यादा कूदोगे तो तुम्हें और तुम्हारी चाची को जान से कब मरवा कर गायब करवा दूंगा तुम्हें खुद पता नहीं चलेगा अभी तुम मुझे अच्छे से जानते नहीं हो। तुम्हें मेरी शिकायत जहां करनी हो कर देना मेरी पुलिस में भी अच्छी पकड़ है,और मैं पुलिस से लेकर सब जगह पैसे देता हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।और कॉलरी में भी मेरी मजबूत पकड़ है और मैं कॉलरी के अधिकारियों को पैसा बांटता रहता हूं,वहां भी मेरी अच्छी पहुंच है।और मैं हर जगह बता दिया हूं कि तुम्हारे संबंध में कोई भी कार्य नहीं होगा मेरी शिकायत तुमको जहां भी करनी है कर सकते हो। विशेषर पनिका के उक्त कृत्यों से पीड़िता काफी डरी हुई है और पीड़िता एवं उसके भतीजे को जान का खतरा बना हुआ है।पीड़िता ने उक्त पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए विशेषर पनिका के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को लेकर भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


कहना है -

मेरे ऊपर जो भी आरोप जानकी बाई द्वारा लगाए गए हैं वह झूठे एवं निराधार है।मेरे पास उनके व उनके पति के कोई भी दस्तावेज नहीं है।उनके सारे दस्तावेज वकील के पास है।मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विशेषर पनिका
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...