⚡ ब्रेकिंग News

बैंक खातों का लेन देन में उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालें एक बड़े गिरोंह का कोतमा थाना पुलिस द्वारा खुलासा

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी महोदय कोतमा के मार्गदर्शन में कोतमा पुलिस द्वारा बैंक खातों का लेन देन में उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालें एक बड़े गिरोंह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । 
             दिनांक 27.02.2026 को आवेदक दीपक केवट पिता गनपत केवट निवासी ग्राम पडोर, लतार थाना भालूमाड़ा द्वारा थाना कोतमा में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पासबुक , एटीएम रख लेने कमीशन की मांग करने व खाता का गलत इस्तेमाल कर धोखाधडी करने के संबंध में एक आवेदन पेश किया ।जिस पर थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपी शैलेन्द्र पांडेय निवासी बदरा , बादल सोनी , विजय कश्यप टिंकल जिवनानी,आशीष सोनी निवासी गण कोतमा के विरूध्द धारा 318(4),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।दौरान विवेचना आरोपीगण बादल सोनी पिता सुधीर सोनी , टिंकल जिवनानी , आशीष सोनी तीनों निवासी कोतमा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । अन्य की सरगर्मी तलाश जारी है गिरफ्तार शुदा आरोपियों से पूछतांछ पर इनके कब्जे से 19 नग एटीएम कार्ड सभी बैंक आंफ महाराष्ट एवं 03 नग मोबाईल एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है ।सारे खातें बैंक आंफ महाराष्ट के हैं। इसमें बैंक कर्मचारियों तथाअन्य आरोपियों की भी संलिप्ता की जांच की जा रही है । पूछतांछ के दौरान आरोपियों से यह भी पता चला की यह सभी खाते ग्राम बिजौड़ी के एक कियोस्क सेन्टर से बैंक आंफ महाराष्ट के सारे खाते खुलवातें थे वहा से दस्तावेज ले जाकर बैंक आंफ महाराष्ट के एटीएम , पासबुक इकट्ठा कर मोबाईल सिम भी पृथक से खाताधारको से इश्यु करते थे एवं इन सभी दस्तावेजों का उपयोग अवैध पेसों के लेन देन संबंधी धोखाधड़ी में करते थे । 
         उक्त कार्य़वाही में निरी रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्र. आर. संजीव त्रिपाठी प्र.आर. रामखेलावन यादव , आर.अभय त्रिपाठी, आर. महेश साहू एवं सायबर सेल से प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार एवं आर. पंकज मिश्रा की अहम भूमिका रही है ।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...