⚡ ब्रेकिंग News

HMS के केंद्रीय सचिव बी.एल. पनिका का इस्तीफा हुआ नामंजूर

कुसमुण्डा-विदित हो कि 2023 का यूनियन सदस्यता सत्यापन पश्चात कुसमुण्डा में HMS यूनियन प्रथम नहीं आने पर संपूर्ण जिम्मेदारी लेते हुये नैतिकता के आधार पर बी.एल. पनिका जो कोयला मजदूर सभा (HMS) एसईसीएल के केंद्रीय सचिव पद पर कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्यरत हैं, इनके द्वारा श्री नाथूलाल पाण्डेय, महामंत्री, कोयला मजदूर सभा (HMS) को केंद्रीय सचिव एवं अन्य सभी पदों से इस्तीफा प्रेषित किया गया था, जिसे श्री नाथूलाल पाण्डेय द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है, साथ ही श्री पनिका को यूनियन का ग्राफ कुसमुण्डा क्षेत्र में बढ़ाने पर बधाई देते हुये अगले सत्र मे दमदार प्रदर्शन कर यूनियन को उच्च स्तर पर ले जाने का निर्देश प्रदान किया गया है।इस्तीफा अस्वीकृत की खबर सुनकर श्री बी.एल. पनिका के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...