⚡ ब्रेकिंग News

RDS हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने,ऑपरेशन कर निकाली 2 किलो की गांठ

अनूपपुर - क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है लगातार डॉक्टरों की कमी के कारण लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और बेहतर इलाज के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है।वही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के होनहार युवक डॉ धर्मेंद्र प्रजापति चिकित्सकीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में लगे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने कोतमा नगर में आरडीएस अस्पताल खोला ताकि शहरी व आसपास के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उनके ही नगर में बेहतर इलाज मिल सके।


              इसी प्रयास में आरडीएस हॉस्पिटल ने अपने शुरुआती दौर में ही 2 किलो का ट्यूमर निकाल कर अपनी सफलता की नई कहानी लिखी है। डॉ धमेन्द्र प्रजापति ने बताया कि 21 अगस्त को निमहा निवासी रामरति जो कई दिनों से पेटदर्द से पीडि़त थी, इलाज के लिए आरडीएस अस्पताल पहुंची। जहां जांच पड़ताल में अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। रामरति के परिजनों ने जल्द निर्णय लेते हुए 22 अगस्त को अस्पताल में ही ऑपरेशन कराने का फैसला लिया और आरडीएस अस्पताल द्वारा डॉ. एसआर गुडिय़ा, डॉ. एलजी मरावी, डॉ. हिना बनर्जी, डॉ. डीके प्रजापति तथा लैब टेक्नीशियन बडक़ू केवट एवं राहुल कुमार के सहयोग से महिला के गर्भाशय से 2 किलो की गांठ निकल कर सफल ऑपरेशन किया गया। इससे कही न कही क्षेत्र के लोगो में एक उम्मीद जगी है कि उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए यहां से वहां नही भटकना पड़ेगा और उन्हें बेहतर इलाज उनके नगर में ही मिलेगा।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...