अनूपपुर - मुखबिर से भालूमाड़ा थाने में सूचना संकलन का कार्य देख रहे ऋषि पासी को सूचना प्राप्त हुई कि मझौली के जंगल में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु थाना भालूमाड़ा से ए.एस.आई. रघुराज सिंह आरक्षक संजय वर्मा, देवेंद्र, विश्वजीत मिश्रा,ऋषि पासी,चालक आरक्षक करमजीत सिंह एवं साक्षी अतीक अहमद और साबिर के मझौली के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की गई मौके पर चार व्यक्ति मिले और कुछ व्यक्ति भाग गए चारों व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर मनोज कुमार दुबे पिता रामखेलावन दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पयारी नंबर 02, शिवम विश्वकर्मा पिता शिवनाथ विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी विचारपुर थाना कोतमा, दिलीप कुमार पिता रामखेलावन उम्र 30 वर्ष निवासी गग्राम पयारी नम्बर 02 एवं 1 अन्य थाना भालूमाड़ा का अपना नाम बताएं चारों व्यक्तियों के कब्जे से 7420 नगद एवं घटनास्थल पर से 8 मोटरसाइकिल ,52 ताश के पत्ते मिले कुल कीमती 2,72,420 रुपए जिन्हें धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पाए जाने से धारा 13 जुआ एक्ट में जप्त किया गया है।
जुआ खेलते 4 लोगो को पुलिस ने पकड़ा,8 बाइक भी जब्त
सच से सामना
0