रीवा - अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन क्रमांक 2929 दिनांक 18 सितंबर 2024 के अनुसार गोविंद चौधरी को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। गोविंद चौधरी ने अपना शोध कार्य डॉ विवेक कुमार पटेल सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य, प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के निर्देशन में पूर्ण किया। शोधार्थी का शोध विषय "कौशल विकास कार्यक्रम की सफलताएं एवं चुनौतियां"(शहडोल जिले के विशेष संदर्भ) में रहा।गोविंद चौधरी ने यह शोध कार्य शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा के शोध केंद्र से पूर्ण किया। इस अवसर पर शोध निर्देशक डॉ विवेक कुमार पटेल, शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ संजय शंकर मिश्रा एवं डॉ मनीष शुक्ला, शास. कन्या महा. रीवा के विभागाध्यक्ष डा आर पी गुप्ता, डा एन डी त्रिपाठी,पिता श्री खुन्नेलाल,माता श्रीमती दुईजी चौधरी,बहन शकुंतला,भाई खुशीदास,ओमप्रकाश एवं इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोविंद चौधरी को प्राप्त हुई पी एच डी उपाधि
सच से सामना
0