⚡ ब्रेकिंग News

सुरेंद्र सिंह को प्राप्त हुआ केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक

अनूपपुर - जिले के भालूमाड़ा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक 32 सुरेंद्र सिंह गोंड को वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुआ है। उक्त पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऐसे कर्मचारियों को प्रदाय किया जाता है जिन्होंने न्यूनतम 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर ली हो। पदक हेतु पुलिसकर्मियों के सेवा विवरण, ईनाम और कार्यों की समीक्षा की जाती है। पदक हेतु कर्मचारियों का अंतिम चयन पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा सर्वोच्च समिति की अनुशंसा पर किया जाता है। सुरेंद्र सिंह गोंड ने वर्ष 2005 में पुलिस सेवा में आरक्षक के पद पर प्रवेश किया, उनकी पहली पदस्थापना जिला अनूपपुर में हुई। सत्र 2006 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद थाना भालूमाड़ा,थाना कोतमा,थाना चचाई एवं कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर एवं एडीजे,कोर्ट कोतमा में अपनी सेवाएं दे चुके है।वर्ष 2021 में उनका पहला प्रमोशन प्रधान आरक्षक के पद पर हुआ।वर्तमान में वे थाना भालूमाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और अपनी 20 वर्ष की सेवा अवधि के दौरान सुरेंद्र सिंह गोंड ने अपने पदीय दायित्वों, कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत निष्ठापूर्वक ढंग से किया है जिसके लिए इन्हें उक्त पदक प्राप्त हुआ है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...