⚡ ब्रेकिंग News

सड़क निर्माण कार्य पूजा अर्चना उपरांत हुआ प्रारंभ

डूमरकछार/पौराधार - नगर परिषद डूमरकछार के वार्ड क्रमांक 04 मे लगभग 185 मीटर सीसी सड़क के निर्माण कार्य का 8 जनवरी को पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन कर किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर बिंझवार, सभापति रवि सिंह, जीतेंद्र चौहान, रंजीत कुमार वर्मा, पार्षदगण निर्भय नारायण राव, विजेंद्र देवांगन व अन्य जनप्रतिनिधियो, वरिष्ठजनो के गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ । उल्लेखनीय है कि नगर परिषद डूमरकछार द्वारा जनहित मे विभिन्न विकास कार्य निरंतर किए जा रहे है,उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी जिसे देखते हुए न केवल उक्त मार्ग बनाने का निर्णय परिषद के पदाधिकारियों ने किया,विधिवत पूजा अर्चना कर उक्त निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गयी है।
इस अवसर पर निकाय के उपयंत्री शिवराम इंडपाचे, पार्षद पति राजेन्द्र महरा,योगेश पालीवाल,के.एन शर्मा,नागरिक गण अशोक वर्मा, संजीत दूबे,दिवाकर सिंह, सुजीत पाण्डेय, गौरीशंकर, टिंकू पाण्डेय,मनोज,परिषद के कर्मचारी हरीश सिंह,अजय राम, तीरथ पनिका,गौरव महाता,एजाज अहमद,शत्रुंजय पाण्डेय,मुन्नापाल, त्रिलोकीनाथ राय संधान ट्रस्ट के जय प्रकाश रवि, सुरेश यादव समेत अन्य कर्मचारी,नागरिगण उपस्थित रहे ।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...