अनूपपुर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा है कि यह बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता किसान भाई और नारी शक्ति पर केंद्रित है,बजट में समाज के सभी वर्गों के समग्र कल्याण के लिए प्रावधान किए गये है।आगे उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है।आगे श्री सिंह ने कहा कि मैं समावेशी और जनहितकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त करता हूं,इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं।प्रदेश के वित्त मंत्री ने साल 2025-26 का राहत भरा बजट पेश कर दिया है, इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों, महिलाओं, किसानों सभी का ख्याल रखा है।आगे श्री सिंह ने बजट का स्वागत करते हुए बताया कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसान परिवारों को 6000 हर साल दिया जा रहा है,धान उपार्जन के लिए प्रोत्साहन राशि के लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया गया है।वही कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में दी जा रही राहत को निरंतर रखा गया है,इस मद में 19 हजार 208 करोड़ रुपए का प्रावधान है।पीएम फसल बीमा योजना के लिए इस बार 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।वही युवाओं के लिए छात्र-वृत्तियां, छात्रावास, स्व रोजगार और रोजगार के लिए प्रशिक्षण, विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्तिया सहित अन्य घोषणाएं की गई हैं,इसके अलावा विभिन्न पदों पर भर्तियां भी होंगी।आगे उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए वित्त मंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ प्रदान करने में सहभागी है,इस हेतु रुपये 50 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।इस योजना में, प्रारंभ से अब तक 8 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं,इस योजना के तहत दिव्यांग नागरिकों को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।वही श्री सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए लाड़ली बहनों को केंद्र की योजना से जोड़ने का काम किया गया है और उन्हें अटल पेंशन योजना से जोड़ा जायेगा।इसके अलावा लाडली बहना के हितग्राहियों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से भी जोड़ा जाएगा।वही उन्होंने आगे कहा कि बजट में बच्चों के लिए पोषण-2.0 योजना के लिये रुपये 223 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के तहत प्रदेश के 20 जिलों में 217 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।वर्ष 2025-26 में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु राशि रुपये 350 करोड़ का बजट का प्रावधान किया गया है।आगे श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए प्रदेश में 18 अंतर्राष्ट्रीय स्तर हॉकी टर्फ, 7 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 56 खेल स्टेडियम शीघ्र उपलब्ध होंगे।सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनेगा।उन्होंने प्रदेश सरकार के इस बजट का स्वागत किया है और सभी प्रदेशवासियों को बजट के लिए बधाई दी है।
समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास करने वाला जनकल्याणकारी है बजट -राम अवध सिंह
सच से सामना
0