⚡ ब्रेकिंग News

जैतहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रेड कार्यवाही

अनूपपुर - दिनांक 02.03.2026 को थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी निवासी हुकुमचन्द राठौर द्वारा अपने घर की बाड़ी में शौचालय के पास अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी गई।मौके पर बाड़ी में बने शौचालय के पास एक व्यक्ति खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकुमचन्द पिता कामता प्रसाद राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, जैतहरी बताया।

तलाशी के दौरान शौचालय के पास से निम्नानुसार अवैध शराब बरामद की गई—

दो सफेद एवं दो हरे रंग की प्लास्टिक कुप्पियों में प्रत्येक में 05-05 लीटर, कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹2,000)।
एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 20 पाव McDowell's No.1 Rum।
एक हल्दी रंग की प्लास्टिक बोरी में 44 क्वार्टर Old Monk Rum।
कुल मिलाकर देशी एवं अंग्रेजी शराब 30.926 लीटर, जिसकी अनुमानित कुल कीमत ₹13,520 है, बरामद की गई।
आरोपी से शराब रखने एवं विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अतः उसका कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर मौके पर ही समस्त शराब को विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर जप्त किया गया।
आरोपी हुकुमचन्द राठौर निवासी जैतहरी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, उपनिरीक्षक अमरलाल यादव, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, प्रधान आरक्षक 141 मनोज सिंह एवं आरक्षक 312 मनीष सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...