⚡ ब्रेकिंग News

ओवर सियर की मेहरबानी, ठेकेदारों की चाँदी


भालूमाड़ा/जमुना-एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना टाउनशिप में चल रहे डिसेंट हाउसिंग के काम की गुडवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर काम स्टीमेट व वर्कऑर्डर के विपरीत हो रहा है। जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाती है तो कुछ अधिकारी भी कार्यवाही का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं शायद अधिकारीयो ने भी ठेकेदारो को खुला संरक्षण दे रखा है।

वर्कऑर्डर से हट कर हो रहा काम- डिसेंट हाउसिंग के काम पर स्टीमेट व वर्क ऑर्डर के हिसाब से जो भी सामग्री का उपयोग होना हैं उन्हें ना लगा कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसको देखने वाला कोई नहीं है।ठेकेदारो को किसी प्रकार का भय नहीं है और वह स्टीमेट से हट कर काम किए जा रहे हैं।

क्या ठेकेदारों को ओवर सियर का अभयदान- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना टाउनशिप में हो रहे डिसेंट हाउसिंग के काम में भारी गुणवत्ताहीन काम किया जा रहा है ओवर सियार आर के सिंह को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे ठेकेदारो के हौसले बुलंद है।और वो अपनी मनमानी से गुणवत्ताहीन काम किए जा रहे हैं।

उच्च अधिकारी इस बात से है अनजान- आए दिन डिसेंट हाउसिंग के काम में भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं फिर भी सिविल विभाग के एसओ सिविल द्वारा ओवर सियर व ठेकेदारों पर न कोई कार्यवाही की गई न ही इस मामले मे गंभीरता पूर्व कोई कदम उठाया गया। वर्ककऑर्ड के विपरीत कार्य हो रहा है और ठेकेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया। उच्च अधिकारियों ने इस ओर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया तभी तो यह काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...