⚡ ब्रेकिंग News

आप के मर्डर के बाद करेंगे अवैध शराब पर कार्यवाही- एसडीओपी कोतमा





राजनगर- वैसे तो देशभक्ति जन सेवा पुलिस का काम होता है वहीं शांति व्यवस्था बनी रहे उसके लिए भी पुलिस की पहल हमेशा यही रहती है कि जगह-जगह शांति व्यवस्था कायम रहे लेकिन जब सवाल पूछे जाने पर ही  पुलिस का बयान इस प्रकार हो कि आप की हत्या के बाद ही हम कार्यवाही करेंगे तो आप इसे क्या कहेंगे बाहर हाल इस जवाब से खलबली मची हुई है !
मामला रामनगर थाने का है जहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोतमा एसडीओपी एसएन प्रसाद हत्या के खुलासे की जानकारी दे रहे थे एक पत्रकार के पूछे जाने पर कि इस हत्या की वजह शराब रही और अगर अवैध शराब के ठीहो पर कार्यवाही कर उन्हें बंद कराया जाता है तो काफी हद तक वारदात में कमी आएगी  इस सवाल का कोतमा एसडीओपी ने पत्रकार को जवाब दिया कि जब आप का मर्डर हो जाएगा तब पुलिस इस पर कार्यवाही करेगी और जगह जगह बिक रहे अवैध शराब के ठीहो पर छापामार कार्यवाही कर उसे बंद कराया जाएगा लेकिन सवाल यह उठता है कि जब तक उस पत्रकार का मर्डर नहीं होगा तो क्या पुलिस अवैध शराब के  ठीहो पर कार्यवाही नहीं करेगी !
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...