⚡ ब्रेकिंग News

कल मंत्री जयवर्धन सिंह करेंगे भूमि पूजन,क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात -सुमन गुप्ता

भालूमाड़ा - पसान नगर पालिका  के लिए वर्ष 2020 में शासन की  बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है जिसका इंतजार पूरे नगर वासियों को पिछले 4 वर्षों से था  पसान नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था  नहीं होने से यहां के लोग पानी के लिए हमेशा तरसते रहे हैं वह चाहे कालरी  कर्मचारी हो या गैर श्रमिक परिवार  हर कोई पानी के लिए  परेशान होते रहे हैं वर्तमान समय पर जहां कालरी द्वारा जमुना  वा भालूमाडॉ में पानी सप्लाई की जाती है जो पर्याप्त नहीं है वर्तमान आबादी के हिसाब से वही नगर पालिका द्वारा जो भी पानी की व्यवस्था की गई है वह बोर के माध्यम से व हैंडपंप के माध्यम से ही की गई है जो कि यह पानी पूर्ण रूप से  स्वच्छ साफ नहीं होने से पूर्णता पीने योग्य भी नहीं है कारण की नीचे खदान होने से स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता और खदान का ही पानी बोर के माध्यम से सप्लाई किया जाता है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नगर आगमन पर पानी की इस समस्या के लिए घोषणा की थी परन्तु 3 वर्षों से किसी कारण से रुका हुआ था। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता ने बताया कि इस समस्या का निदान पसान के लिए नल जल योजना पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह के प्रयास से नल जल योजना के लिए प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत 32 करोड़ लागत से बनने वाले नल जल योजना का भूमि पूजन दिनांक 3 फरवरी 2020 दिन सोमवार को 11:00 बजे दिन स्थान को आपरेटिव बैंक भालूमाड़ा में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्री जयवर्धन सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न होना है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओमकार सिंह मरकाम मंत्री मध्यप्रदेश शासन आदिम जाति कल्याण विभाग विशिष्ट अतिथि में जयप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर विशिष्ट अतिथि शिद्धार्थ शिव सिंह  कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर एवं विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अनूपपुर की उपस्थिति में एव श्री बिसाहू लाल सिंह जी विधायक अनूपपुर एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन की अध्यक्षता में संपन्न होना है यह नल जल योजना अर्बन डेवलपमेंट कंपनी मध्य प्रदेश द्वारा किया जाना है। जिसमें केवई नदी से पानी निकासी फिल्टर प्लांट पाइप लाइन सप्लाई वाटर टैंक सहित सारी प्रक्रियाएं पूर्व में ही पसान नगर पालिका द्वारा की जा चुकी है इस नल जल योजना के पन्ने पर पसान वासियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा यह नल नल जल योजना पूरे नगर वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के लोगो से अपील की है कि अधिक से अधिक मात्रा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...