लक्ष्मी ने लक्ष्मी के लिए जमुनिहा में करोड़ों का किया भ्रष्टाचार वही एक लक्ष्मी नारायण करोड़ीमल ने करोड़ों का किया ग्राम पंचायतों में मैटेरियल सप्लायर पति, पत्नी बन बैठे ग्राम पंचायत में मजदूर ,लक्ष्मी के आगे सब है बेबस व तन मस्तक
कोतमा - अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मेटरियल सप्लाई के नाम पर जम कर भर्रेशाही व लूट मची हुई है।विकास कार्य कराने के नाम पर कुछ भ्रष्टाचारी सचिव शासकीय पैसे की हेराफेरी करने के चक्कर में फर्जी तरीके से फर्जी बिल बनवाकर शासकीय पैसे का बंदरबाट कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मंचों में जरूर यह कहते फिरते हैं कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचरियों पर नकेल कसी गई है लेकिन ग्राम पंचायतों में शासकीय अमला सचिव ही भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ आज बन चुका है। भ्रष्टाचारी सचिव की ऊंची पहुंच पैठ के कारण जनपद के उच्च अधिकारी भी मौन धारण कर धृतराष्ट्र की तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही न करनी पड़े आंखो को खोल कर भी आंखो में पट्टी की जंजीर जकड़ी हुई नजर आ रही है कारण मात्र भ्रष्टाचारी सचिवो को कुछ सत्ताधारी नेताओ का इन्हे राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होता है जिससे अधिकारी भी कार्यवाही करने से कतराते हैं आलम यह है कि कुछ भ्रष्टाचारी सचिव और सरपंच की मिलीभगत से बिना कार्य किए व उपयंत्री के बिना मूल्यांकन के ही पैसे निकल जाते हैं।
मटेरियाल सप्लाई के नाम पर, करोड़ों का भुगतान -
अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत भाद,प्यारी न.2, अामाडांड,बरताराई, खोडरी न.2,मलगा,सोही बेलहा,चुकान, टांकी,शिकारपुर एवं अन्य ग्राम पंचायतों में मेटरियल सप्लाई करने के नाम पर करोड़ों का फर्जी भुगतान सचिवों ने सप्लायर से सांठ गांठ करके कर दिया और जिले के जिम्मेदार अधिकारी अब भी कुंभकरण की नींद पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
लक्ष्मी पर मेहरबान सरकारी अमला -
ग्राम पंचायत प्यारी न.2 निवासी लक्ष्मीनारायण गुप्ता पिता श्याम नारायण गुप्ता ने 12 ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचारी सचिवों से सांठ गांठ कर रेत,गिट्टी, ईंट,लोहे की छड़ ,मुरूम,सीमेंट शीट,दरवाजा,खिड़की,सीमेंट, वाहन भाड़ा,मिक्चर मशीन, बाइब्रेटर,टेंट की अन्य सामग्री,कम्प्यूटर वर्क,बूंदी,नमकीन,भवनों की पुताई,पानी टैंकर,अलमारी,कुर्सी,टेबल,दीवान,पंखा,कूलर एवं ग्राम पंचायत में उपयोग में आने वाली अन्य सामग्रियो का लक्ष्मी नारायण गुप्ता करोड़ीमल सप्लायर बन बैठा जबकि दुकान का दूर दूर तक पता नहीं और लक्ष्मीनाराण द्वारा गुप्ता ट्रैवेल्स एवं लक्ष्मीनरायण गुप्ता के नाम से बिल जीएसटी क्र. 23AVEPG2194C272 का सैकड़ों बिल अलग अलग ग्राम पंचायतों में सचिव को गठजोड़ कर करोड़ रुपए का भुगतान मटेरियल सप्लाई के नाम से उसके खाते में पैसा ग्राम पंचायतों से भुगतान हो चुका ।
करोड़ीमल मेटरियल सप्लायर बना मजदूर -
लक्ष्मीनरायण गुप्ता निवासी पायारी न. 2 एक ओर अलग अलग ग्राम पंचायतो में करोड़ों का मटेरियल सप्लाई का बिल देकर करोड़ पति व धन्नासेठ बन बैठे है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत पायरी न.2 में ही मजदूरी भुगतान जॉब कार्ड क्र. MP-46-002-040-001/191 बनवाकर स्वयं एवं अपनी पत्नी उमा के नाम पर 2007 वर्ष से 2019 तक में 9,958/- रूपए एवं स्वयं लक्ष्मीनारायण गुप्ता के नाम से मजदूरी भुगतान 15,628/- रूपए कुल पति पत्नी के नाम से 25,586 रूपए का भुगतान ग्राम पंचायत पयारी न.2 से सचिव महोदय कर बैठे वहीं उसी ग्राम पंचायत में कई लाखो रुपए का मटेरियल सप्लाई होती रही दूसरी ओर मजदूरी भुगतना भी ,भ्रष्टाचारी सचिवों पर आखिर कौन लगाम लगाऐ गा जो शासकीय पैसे की हेराफेरी कर दीमक की तरह लग कर विकास को खोखला कर रहे।
कहना है -
आपके माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई है मै निश्चित ही पूरे मामले की जांच कराऊंगा,ढेर सारी शिकायते लगातार आ रही है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
सरोधन सिंह
जिला पंचायत सीईओ
अनूपपुर
कहना-
मै अभी जबलपुर में हूँ मेरे संज्ञान में मामला आया है जांच कराई जाएगी दोषी पाए जाने पर उपरोक्त व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
अरुण भरद्वाज,अनूपपुर जनपद पंचायत सीईओ,मुख्यालय बदरा