⚡ ब्रेकिंग News

द.पू.मध्य रेल बिलासपुर के जीएम को भा.ज.म.संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिजुरी-बिजुरी रेल्वे स्टेशन प्रांगण में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर के जी.एम. गौतम बनर्जी का आगमन आज लगभग 04 बजे बिजुरी रेल्वे स्टेशन में हुआ। जहां उनके आगमन के प्रतीक्षा में पहले से ही प्रतीक्षारत रहे जनप्रतिनिधी सहित युनियनों के पदाधिकारियों ने उनके आगमन पर स्वागत किया। 
वहीं भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरोषोत्तम दीवानी उर्फ बबलू ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यतः चिरमिरी-रीवा ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाऐ,अम्बिकापुर दुर्ग ट्रेन को आगे बढा़ते हुऐ नागपुर स्टेशन तक किया जाऐ और चंद महीनों में ही दम तोड़ चुके ओवर ब्रिज एवं सड़क कि जांच कराया जाऐ। जिस पर श्री बनर्जी द्वारा आश्वासन देते हुऐ उन मांगों पर जल्द ही निराकरण कराने का भरोसा दिया गया है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...