⚡ ब्रेकिंग News

फाइनल मैच सम्पन्न झीमर को हरा कर,झगड़ाखांड ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

कोतमा -झिमर कालरी नगर परिषद डूमर कछार के ग्राउंड में पिछले 15 दिनों से चल रहे हैं टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नार्थ झगड़ाखांड कोरिया छत्तीसगढ़ एवं झिमर कालरी जिला अनूपपुर के मध्य खेला गया। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोतमा विधायक सुनील सराफ के मुख्य आतिथ्य एवं सुनील चौरसिया सांसद प्रतिनिधि व चीफ ट्रस्टी संधान ट्रस्ट नई दिल्ली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का फाइनल मैच झगड़ाखाड जिला कोरिया छत्तीसगढ़ और झिमर कालरी के मध्य खेला गया ,पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 123 रन का स्कोर झगड़ाखाड की टीम ने झिमर कालरी के सामने रखा और झिमर कालरी की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 120 रन बनाये, इस प्रकार से 3 रनों से यह मैच झिमर कालरी हार गई और झगड़ाखांड की टीम ने प्रतियोगिता पर विजय हासिल की ।जिसके पश्चात विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया वही उक्त प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच गोल्डी, बेस्ट बैट्समैन सनी, बेस्ट बॉलर महेंद्र एवं मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रिंस कुमार गुप्ता को दिया गया।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...