⚡ ब्रेकिंग News

सांसद पति के गृह क्षेत्र भर्रा टोला,मंत्री जी के गृह जिले में बैग परिवार के घरों पर नहीं बिजली सप्लाई..?

नपां. पसान क्षेत्र के वार्ड 9,10,14,18 की एसईसीएल कंपनी ने अपनी बिजली सप्लाई की लाइन काटी, स्थानीय लोग 5 दिनों से अंधेरे में काट रहे रात, घरों पर अंधेरा छाते स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों एंव जिम्मेदार अधिकारियों के लगा रहे चक्कर, गरीब परिवार के किसी को नहीं सुध बुध, बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट, पहले कोविड 19 महामारी ने बच्चों की पढ़ाई को किया चौपट अब जिम्मेदार कर रहे चौपट..!

वार्डों में विद्युत विभाग की लाइन सप्लाई खंभों व ट्रांसफॉर्मर चालू घरों पर नहीं दिए जा रहे हैं कनेक्शन, ठेकेदार ने तो कहीं खंबे गाड कर लाइन खींची पर ट्रांसफॉर्मर को नहीं किया चार्ज, तो ऐसे लोगों को मिलेगा विद्युत मंडल से कनेक्शन कब होगा घरों से अंधेरा दूर..?
कोतमा- एक ओर केंद्र की मोदी सरकार शहरों एवं ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर में निवास करने वाले हर एक गरीब परिवार के घरों में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन पहुंचा कर गरीब परिवारों के घरों पर आजादी से लेकर अब तक अंधेरा दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 25 सितंबर 2017 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सौभाग्य योजना की शुरुआत की गई, देश के हर एक गरीब परिवार के घरों पर बिजली की रोशनी हो,गरीब परिवार के घरों की महिलाएं,बच्चो को अंधेरे पर रात न गुजारनी पड़े इसके लिए तीव्र गति से सौभाग्य योजना को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर उतारने के लिए निरंतर केंद्र की मोदी सरकार कार्य करने में कोई कोताही नहीं बरत रही है। परंतु आज भी कई क्षेत्र के गरीब रहवासी सौभाग्य योजना के तहत लाभ मिलने से वंचित नजर आ रहे हैं जिला मुख्यालय अनूपपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन अब तक नहीं पहुंचा आजादी से अब तक लोग अंधेरे में रात दिन बिता रहे हैं।चुनाव के वक्त स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि वोट बैंक समेटने के खातिर घर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाने का वादा तो कर देते हैं जैसे ही क्षेत्र के नेता जनप्रतिनिधियों को सत्ता सिंहासन की चाबी आम जनता के वोटों से मिल जाती है वैसे ही नेता गरीबों के घरों के रास्ते व वादे दोनों भूल जाते हैं।यदि बात करें जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक अमले की तो अधिकारी सत्ता पक्ष के नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने से फुर्सत भी गरीबों परिवारों के लिए नहीं निकाल पाते ऐसे में गरीब परिवारों के घरों पर छाया अंधेरा कब दूर होगा कौन जाने।

सांसद और मंत्री जी के गृह क्षेत्र में बैगा समाज अधेरे पर जीने पर मजबूर- 
अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत चोडी़ ग्राम भर्रा टोला अंतिम छोर पर 50 वर्षों से उपरोक्त स्थान में निवास करने वाले बैगा समाज को आजादी के बाद भी अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला। वैसे तो शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह पति का गृह गांव या यूं कहें कि सांसद के ससुराल से चोडी़ ग्राम पंचायत भर्रा टोला चंद कदमों की दूरी पर है किंतु सांसद जी को इन बैगा समाजों की कोई खोज खबर नहीं।वही मध्य प्रदेश खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह गाँव के कुछ दूरी पर ही है लेकिन आज भी बैगा समाज के 15 से 20 परिवार को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।अंधेरे होने के कारण जहरीले सर्प के काटने से बैगा समाज के लोगों को जान गंवानी पड़ी, स्कूल पर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का जीवन अंधकार में लटका हुआ नजर आता है कब उनके घरों पर बिजली के तार सौभाग्य योजना के तहत आएंगे इनके घरों पर भी कभी उजाला होगा या फिर बैगा समाज को अंधेरे पर ही पहले की तरह रात दिन गुजारना पड़ेगा। इन बैगा गरीब परिवार का भी कोई नेता,जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी सुध-बुध खोज खबर लेगा या फिर चुनाव के वक्त ही इन्हें ऐसे ही लॉलीपॉप देकर ठगी की जाएगी यह देखना होगा।

नपां.पसान क्षेत्र के 4 वार्डो में 5 दिनों से छाया अंधेरा ,बिजली गोल -

नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9,10,14 एवं 18 चार वार्डो में 5 दिनों से लोग अंधेरे पर जीने पर मजबूर हैं ऐसा नहीं है कि यहां बिजली कनेक्शन नहीं है। एसईसीएल कंपनी द्वारा बिजली कनेक्शन यहां पर कराए गए थे किंतु विगत 1 वर्षों से बिजली सप्लाई कटौती की प्रक्रिया लगातार चल रही थी लेकिन मध्य प्रदेश खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह के प्रयासों के कारण कंपनी ने बिजली कटौती पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी दो से तीन महीनों का वक्त नगर पालिका परिषद,पसान द्वारा एसईसीएल कंपनी से मांगा गया था समय अवधि समाप्त होने के उपरांत एसईसीएल कंपनी द्वारा पुनः बिजली सप्लाई लाइन पूरी तरह से काट दी गई जिससे 4 वार्डों के निवासी परिवार 5 दिनों से अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर है।वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 18 में बिजली सप्लाई लाइन लगा दी गई और ट्रांसफॉर्मर भी लगा दिया गया इसके बावजूद भी अब तक लोगों को कनेक्शन नहीं मिल सका वही वार्ड क्रमांक 14 में ठेकेदार द्वारा खंबे खड़े कर सप्लाई लाइन खींच कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया लेकिन 4 से 5 महीनों के बाद भी अब तक बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर चार्ज नहीं किया गया।जिससे यहां के लोगों को कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है बिजली सप्लाई निर्माण एजेंसी ठेकेदार , बिजली विभाग व नगर पालिका की खींचतान पर स्थानीय लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है।

कहना- 

नपां.पसान क्षेत्र में बिजली सप्लाई एवं बिजली पोल नव निर्माण विस्तार कार्य उपरोक्त ठेकेदार द्वारा फर्जी तरीके से नियम विपरीत कार्य किया गया डिवीजन से पहले वर्क आर्डर कराएगा उसके बाद ही उपरोक्त वार्डो में बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई की जाएगी अन्यथा नहीं।

सुनील कुमार यादव
सहायक अभियंता
 विद्युत मंडल कोतमा
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...