कोतमा - आज दिनांक 20 फरवरी 2021 को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय कोतमा के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पूर्व में जो वृक्ष महाविद्यालय में लगे हुए थे उनमें टी गार्ड लगा कर उन्हें संरक्षित करने के दिशा में कार्य किया गया । महाविद्यालय परिसर में लगभग 20 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया । इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के ग्रंथपाल सुश्री आकांक्षा पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी डॉ राजेश भारती एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विवेक पटेल तथा श्री राकेश गर्ग उपस्थित रहे । महाविद्यालय परिसर को हरा भरा करने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ व्ही के सोनवानी की सकारात्मक सोच का यह परिचय है, जिन्होंने टी गार्ड उपलब्ध कराएं । जिस कारण यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा सका तथा यह आशा है कि भविष्य में भी पूरे महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा करने की दृष्टि से यह कार्य आगे भी किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वृक्षों के संरक्षण हेतु उसमें पानी वगैरह समय-समय पर डालते रहें ।टी गार्ड लगने से जहां वृक्ष संरक्षित होंगे, महाविद्यालय परिसर हरा भरा होगा,उसी के साथ-साथ पर्यावरण भी संरक्षित होगा । वृक्षों को संरक्षित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्रमुख द्वार पर काऊ कैचर लगाने का भी प्रावधान किया गया है जो जल्द ही कार्य रूप में परिणित हो जाएगा । जिससे मवेशियों का आना जाना प्रतिबंधित होगा और वृक्ष संरक्षित हो पाएंगे।
शासकीय महाविद्यालय कोतमा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया वृक्षारोपण
सच से सामना
0