अनूपपुर- जिले की नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण मरीजों की वृद्धि को देखते हुए 30 मई 2021 को आपदा प्रबंधन समिति की आयोजित बैठक में उपस्थित नायाब तहसीलदार दीपक तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राज गुप्ता,मुख्य नगरपालिका अधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, पटवारी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा की गई और 1 जून से लॉक डाउन हटाने पर विचार मंथन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में अभी स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि अभी लॉक डाउन समाप्त किया जाए सभी लोगों ने सहमति देते हुए कहा कि 1 सप्ताह के लिए लॉकडाउन और बढ़ाया जाए जब स्थिति कंट्रोल हो जाएगी तो फिर अनलॉक पर विचार किया जाएगा। नायाब तहसीलदार दीपक तिवारी ने सभी के विचार लेने के उपरांत कहा सभी की राय जिला प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी और उसके उपरांत निर्णय लिया जाएगा आपदा प्रबंधन समिति के सभी लोगों ने 1 सप्ताह लॉक डाउन बढ़ाए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की है।
पसान नपा क्षेत्र में 1 सप्ताह और लॉक डाउन बढ़ाए जाने की बनी सहमति
सच से सामना
0