⚡ ब्रेकिंग News

मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न,लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

कोतमा - मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में 25 मई 2021 को आपदा प्रबंधन समिति अनूपपुर और कोतमा की बैठक कोतमा कालरी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई इस बैठक में अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना,पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी,एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी,एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघाई,पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल,मनोज अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम,नपा पसान के पूर्व अध्यक्ष राम अवध सिंह, जमुना कोतमा एवं हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक के अलावा तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना संक्रमण के मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई और उसकी रोकथाम पर विचार मंथन किया गया मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि संसाधन की कमी जिले में नही हैं उसको जमीनी स्तर पर उपयोग करने की आवश्यकता है जिससे कि आम जनता को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने आपदा प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का भी सुझाव दिया और उस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...