कोतमा -एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा संचालित कोतमा कालरी चिकित्सालय में बनाए गए कोविड- सेंटर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने 29 मई 2021 को अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा पहुंची उन्होंने निरीक्षण के दौरान कोतमा कॉलरी चिकित्सालय में संचालित कोविड- सेंटर में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की एसईसीएल कोविड केयर सेंटर में स्टाफ को असुविधाएं होने की जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके पश्चात पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अनूपपुर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के अभाव एवं अन्य समस्याओं पर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया कलेक्टर सोनिया मीणा ने सुविधाओं को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
कोविड केयर सेंटर एवं स्वास्थ्य केंद्र का अनूपपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सच से सामना
0