⚡ ब्रेकिंग News

बिजुरी नगर में पीने के काले पानी की सप्लाई से निदान की मांग को लेकर निखिल ने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर - आज दिनांक 08.07.2023 को भारतीय जनता युवा मोर्चा अशोक सम्राट मंडल के मीडिया प्रभारी निखिल सैनी ने मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव से भेंट कर कोतमा विधानसभा के अंतर्गत बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र मे 20 वर्षों से पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है।सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिजुरी नगर पालिका अंर्तगत लगभग 20 वर्षो से पेयजल की समस्या बनी हुई है।नगर पालिका बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 40 हजार की आबादी निवास करती है और नगर पालिका परिषद बिजुरी में 15 वार्ड है,जो कि भूमिगत कोयला खदानों के कारण जलस्तर निचले स्तर पर चला जाता है। बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत पूरी आबादी कॉलरी द्वारा फेंके जा रहे अनुपयोगी दूषित पानी से किसी तरह जीवन यापन कर रही है।जिससे गंभीर पेय जल संकट से हाहाकार मच जाता है। नगर की पेयजल परियोजना की मांग वर्षो से लंबित है पेयजल समस्या के निदान हेतु केवाई पेयजल तत्काल प्रभाव से आरंभ करने से आम जनता को राहत मिलेगी।वही मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री बृजेश सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र को अब काला पानी नहीं देखना पड़ेगा अब हर घर घर तक सफेद एवम शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...