⚡ ब्रेकिंग News

कोयला चोरों के विरुद्ध रामनगर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

अनूपपुर - थाना रामनगर क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से अवैध रूप से कोयला चोरी कर परिवहन करने की शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था रामनगर पुलिस द्वारा इस सम्बंध में लगातार सूचना एकत्र कर ऐसी अवैध गतिविधियों पर निगाह रखी गई।थाना रामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 01.08.2023 की रात्रि गस्त के दौरान झिरिया टोला तिराहा में मुखबिर सूचना पर एक मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 3247 में अवैध कोयला 250 बोरी वजनी करीबन 05 टन कीमती करीबन 40,000/ रूपये को आरोपी चालक चालक अब्दुल अरमान पिता अब्दुल रमजान उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 02 मरवाही थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ0ग0) अपने साथी विष्णु दास चौधरी पिता चरन दास चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी खोडरी नम्बर 02 थाना रामनगर जिला अनूपपुर के कब्जे से जप्त किया गया तथा आरोपी चालक अब्दुल अरमान, सहायक विष्णु दास चौधरी तथा वाहन मालिक अब्दुल कादिर के विरूद्ध अपराध क्र० 251/23 धारा 379,414,109,34 ता.हि. एवं 4 / 21 खान खनिज अधिनियम का कायम किया गया।इसी प्रकार दिनांक 01.08.2023 रात्रि गस्त के दौरान राममंदिर के पास रामनगर में मुखबिर सूचना पर टाटा 407 मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 4674 में अवैध कोयला 60 बोरी कोयला वजनी करीब 01 टन कीमती 8000 रूपये तथा वाहन क्र० सीजी 10 सी 4674 कीमती 02 लाख रूपये को जप्त किया गया वाहन चालक पुलिस को देखकर झाडियो की ओर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया वाहन में सहायक झूरी साह पिता बचाऊ साह उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 12 रामनगर के कब्जे से उक्त अवैध कोयला जप्त किया तथा वाहन चालक,वाहन मालिक व सहायक झूरी साह के विरूद्ध अपराध क्र0 252/23 धारा 379,414,109,34 ता.हि. एवं 4 / 21 खान खनिज अधिनियम का कायम किया गया।इस प्रकार रामनगर पुलिस के द्वारा 02 मिनी ट्रक में अवैध 310 बोरी कोयला कुल करीब 06 टन कीमती 48000/- रूपये एवं दो वाहन कीमती 05 लाख रूपये को जप्त कर कोयला चोरो के विरूद्ध कार्यवाही की गई है तथा वाहन के मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है उक्त दोनों प्रकरणों में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की चुकी है तथा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है।

कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका -

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपूपपुर एवं एसडीओपी, कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर निरी0 आर0के0 बैस के नेतृत्व में उपनिरी०विपुल शुक्ला, उपनिरी० मीना आर्मो, प्रआर0 84 सनत द्विवेदी, प्रआर0 122 संजीव त्रिपाठी, प्रआर0 72 श्रीश्याम शुक्ला, आर0 309 राहुल प्रजापति, आर0 268 अमित पटेल, आर0 475 मदनलाल पाटिल, आर0 384 नारेन्द्र सिहं के द्वारा की गयी।

थाना रामनगर पुलिस द्वारा पूर्व में भी अवैध कोयला संग्रहण व परिवहन पर कार्यवाही की गई है।थाना रामनगर पुलिस अवैध कोयला परिवहन व अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही हेतु कृत संकल्पित है।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...