अनूपपुर -भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के समर्थन में 6 नवम्बर को भालूमाड़ा स्थित भालूमाड़ा क्लब में गोरखपुर के सांसद एवं फ़िल्म अभिनेता स्टार प्रचारक रवि किशन ने आमसभा को संबोधित किया जहां पर आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आज तक धोखा एवं भ्रष्टाचार के अलावा आम जन को कुछ भी नहीं दिया है।भारत सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं भी गिनवाई हैं, और उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह को विजयी बनाएं। मैं आप सभी लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ा जाएगा क्षेत्र में बेरोजगारी एवं पलायन की बात सामने आई है जिसे भी मैं प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री से बात करूंगा,क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पलायन को रोका जाएगा,जिससे क्षेत्र के युवा अपने परिवार के साथ रह सकेंगे।और उन्होंने दिल को छू जाने वाला उदाहरण देते हुए भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के पक्ष में बात कही कि अगर मां बाप बूढ़े हो जाते हैं तो क्या उन्हे त्याग दिया जाता है?इसलिए अनूपपुर को जिसने जिला बनाया जिसने पहचान दिलाई उन्हें एक बार और मौका दीजिए।
नगर की में है सफाई व्यवस्था - रवि किशन
गोरखपुर के सांसद एवं फिल्म अभिनेता स्टार प्रचारक रवि किशन अनूपपुर विधानसभा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के पक्ष में वोट मांगने भालूमाड़ा क्लब आए हुए थे जहां पर उन्होंने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं जब हेलीकाप्टर से उतर कर कार से आ रहा था तो मैं पूरे रास्ते आपके नगर की सफाई व्यवस्था देख रहा था कि कही भी कचड़ा नही है कोई भी नाली जाम नही पड़ी,नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह सुबह 6 बजे से उठकर पैदल निकल जाते हैं और अपने सामने पूरे नगर की सफाई व्यवस्था को देखते हैं ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष कहा मिलेगा ठीक उसी तरह हमारे भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह को विजय बनाए मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर काम करेंगे।
जिस उत्साह के साथ आप लोगों यहां पर मेरी बात सुनने के लिए उपस्थित हुए हैं मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह को समर्थन देकर विजयी बनाएंगे और यदि आप लोग कहें तो मैं बिसाहू लाल सिंह को विजय माला पहना दू, जहां जनता के आश्वासन के पश्चात रवि किशन ने बिसाहू लाल सिंह को विजय माला पहनाकर बिसाहू लाल सिंह के समर्थन में मत करने को कहा और जनता का आशीर्वाद लिया।