⚡ ब्रेकिंग News

रवि शंकर दुबे बने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रैकमैन एसोसिएशन के बिलासपुर मंडल के सचिव

अनूपपुर -रायपुर में बीते हुए शनिवार रेलवे अर्बन बैंक के चुनाव में ट्रैकमैन एसोसिएशन के बिलासपुर जोन में 38 सीटों में 24 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया उसके बाद उन जीते हुए प्रत्याशियों के सम्मान में कार्यक्रम रखा गया था,
जिसमे बिलासपुर मण्डल, रायपुर मण्डल, नागपुर मण्डल व जोन के पदाधिकारि उपस्थित रहे और लगभग 800 कर्मचारियों ने सिरकत किया जिसकी अगुवाई एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष राजेन्द्र कौशिक व महामंत्री संजय गुप्ता, जोन के सहायक महामंत्री सुभम उपाध्याय के द्वारा किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैशिक ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी व बिलासपुर मण्डल में बड़े फेर बदल करते हुए युवा नेता रवि शंकर दुबे जो कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर में कार्यरत है को मण्डल का सचिव, नूर आलम को संगठन मंत्री, अजय जायसवाल को मुख्य सलाहकार, मुकेश व सतीश कुमार को सहायक सचिव नियुक्त किया और बताया कि रवि दुबे के आने से संगठन को पहले से बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी, रवि दुबे आये दिन कर्मचारियों की समस्यायों को प्रशाशन के सामने मुखर होके रखते आये है इस लिए वो इस पद के लिए सबसे सुयोग्य आदमी है।इस खबर के आने के बाद बिलासपुर मण्डल के लगभग 6000 रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...