⚡ ब्रेकिंग News

शातिर गांजा तस्कर को बिजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 1.200 किलो गांजा जप्त

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । 


दिनांक 27/02/2026 को धनिया ठेला तिराहा में वाहन चेकिंग के दौरान बेलिया छोट तरफ से एक बिना नंबर की होण्डा कंपनी की एसपी 125 ब्लेक ग्रीन कलर की मोटर साइकल का चालक की संदिग्ध गतिविधि से उसके अवैध कार्य में संलिप्तता की शंका हुई जो मौके पर उसके मोटर सायकल की डिक्की (झोला) चेकिंग के दौरान उसमें एक सफेद लाल रंग का नंदी लिखा हुआ झोला मिला जिसे डिक्की से वाहर निकलवाकर चेक किया तो झोला के अन्दर में हरी सुखी पत्तियां , डंठल बीज युक्त जैसा मादक पदार्थ गांजा दिखाई दिया जिसका अवैध क़ब्ज़ा संज्ञेय अपराध है ।
         आरोपी चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अविनाश गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी पत्थर्रा थाना पेंड्रा जिला जीपीएम छ.ग. का होना बताया अवैध मादक पदार्थ गांजा का बरामदगी पंचनामा दिनांक 27/02/2026 के 20.43 बजे तैयार किया गया आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा वजन करने पर 1.235 kg होना पाया गया जो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कारित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर अनुसंधान में लिया गया ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी गांजा तस्कर के विरूद्ध अपरहण,बलात्कार,हत्या के प्रयास और गांजा तस्करीजैसे गंभीर मामलो के ०४ प्रकरण पूर्व से पंजीबध होना पाया गया है। मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 1 किलो 235 ग्राम कीमती 12000 रुपये तथा बिना नंबर की होण्डा कंपनी की ब्लैक ग्रीन एसपी 125 मोटर सायकल कीमती 50000 रुपये एवं एक आसमानी कलर का एंड्रायड मोबाईल फोन वीवो कंपनी का कीमती 5000 रुपये । कुल 67000 रुपये का मशरुका जप्त । 
  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरी मानिम टोप्पो , सउनि प्रभाकर पटेल ,आर. मनोज उपाध्याय, आर. लक्षमण डांगी,आर. रवि सिंह,आर. अभिषेक शर्मा की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही ।
أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...